हनी सिंह के दमदार गाने का पहला लुक रहा इतना शानदार, देखकर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे आप

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पहले भारतीय हिप-हॉप भांगड़ा गाने का लुक शेयर किया है.

हनी सिंह के दमदार गाने का पहला लुक रहा इतना शानदार, देखकर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे आप

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने शेयर किया अपने गाने का फर्स्ट लुक

खास बातें

  • हनी सिंह ने शेयर किया अपने अपकमिंग सॉन्ग का फर्स्ट लुक
  • फर्स्ट लुक में हनी सिंह दिखे दमदार
  • हनी सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

दमदार सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का एनर्जी से भरपूर गाना धमाल मचाने के लिए तैयार है. खास बात यह है कि हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का यह गाना भारत का पहला भांगड़ा हिप-हॉप सॉन्ग है. हालांकि, उन्होंने इस सॉन्ग के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है. लेकिन हाल ही में हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पहले भारतीय हिप-हॉप भांगड़ा गाने का लुक शेयर किया है. इसमें उनका लुक काफी जोरदार लग रहा है. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के गाने के लिए उनका यह लुक फैंस ने भी काफी पसंद किया है. 

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के घर आया बेबी बॉय, तीसरी बार पिता बने बॉलीवुड एक्टर

अपने दमदार गाने का पहला लुक हनी सिंह (Honey Singh) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, लो जी पेश है भारत के पहले भांगड़ा हिप हॉप गाने का पहला लुक.' अपने अपकमिंग गाने के लुक में वह ब्लैक कुर्ता पहने पंजाबी ड्रेस में नजर आ रहे थे. हनी सिंह का लुक देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह डांस के लिए बेताब हों. इतना ही नहीं, अपने लुक में उन्होंने भांगड़ा का जबरदस्त पोज भी दिया हुआ है. बता दें कि हनी सिंह के इस लुक ने उनके फैंस के मन में एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है. 

कपिल देव बनने के लिए रणवीर सिंह ने खाई ऐसी चीजें, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 इससे पहले यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey SIngh) ने फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में अपने जबरदस्त गाने 'खड़के गलासी' से भी खूब तहलका मचाया था. हालांकि हनी सिंह का यह गाना उनके पुराने गाने का रीमेक है, लेकिन इसने एक बार फिर फैंस के बीच धूम मचा दी है. इसके अलावा यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के लिए 2019 शानदार साल रहा है, क्योंकि इस दौरान गायक ने दिल चोरी, छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ और रंगतारी से लेकर कई गानों से धूम मचाई थी. इसके साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माये गये सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...