विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2020

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने नए अंदाज से मचाई धूम, धमाकेदार डांस वीडियो हुआ वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने नए अंदाज से मचाई धूम, धमाकेदार डांस वीडियो हुआ वायरल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का धमाल
  • सपना चौधरी ने नए अंदाज से मचाई धूम
  • हरियाणवी सॉन्ग पर मचाया धमाल
  • खूब वायरल हो रहा है डांस वीडियो
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होने अपने सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग 'गज भर पानी ले चाली' और 'दारोगा जी' पर धमाकेदार डांस किया है. सपना चौधरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज से शेयर किया है. अभी तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri), पंजाबी मूवी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब धूम मचा रहा है. 

Viral Video: छज्जे पर अटक गया बिल्ली का बच्चा, फिर शख्स ने कुर्सी लेकर किया ऐसा, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी. वैसे भी सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल पर आते ही छा जाते हैं. उनका यह डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया'रिलीज हुआ था. इस गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था. 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, Photo और Video हुए वायरल

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com