विज्ञापन
This Article is From May 27, 2021

'52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार का Video वायरल, 'मजबूरी' में आलिया भट्ट को बताना पड़ा फेवरेट एक्ट्रेस

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया है. वहींअब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

'52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार का Video वायरल, 'मजबूरी' में आलिया भट्ट को बताना पड़ा फेवरेट एक्ट्रेस
रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का फनी वीडियो वायरल
  • हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का वीडियो वायरल
  • आलिया भट्ट को बताया फेवरेट एक्ट्रेस
  • फनी वीडियो पर फैंस के आए रिएक्शन
नई दिल्ली:

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया है. रेणुका पंवार ने एक नहीं बल्कि कई पॉपुलर गाने गए हैं. फैंस उनके लेटेस्ट गाने रिलीज होने का इंतजार करते हैं. उन्होंने '52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)' 'छन-छन' जैसे धमाकेदार गाने गाकर अपनी अलग पहचान बना ली है. फैंस उनकी आवाज के दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फैंस जमकर उनके हरियाणवी गानों (Haryanvi Songs) पर प्यार लुटाते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ उनकी जोड़ी खास पसंद की जाती है. रेणुका पंवार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरा शख्स उनसे पूछता है आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है? जिसका जवाब देते हुए रेणुका पंवार (Renuka Panwar) कहती हैं कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं इतने में उनसे जैकलीन फर्नांडिस की स्पेलिंग पूछी जाती है जिसके बाद वे कहती हैं कि ना आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं. ये फनी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

रेणुका का हाल ही में गाना  'ठवा दे मनै मटकी' इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में रेणुका पंवार (Renuka Panwar Video) का अंदाज देखने लायक है. इस गाने में उनका देसी और मॉर्डन लुक दोनों ही देखने को मिल रहा हैं. इस म्यूजिक वीडियो में उनकी हीरो के साथ केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर अभी तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस इस गाने को देखने के बाद रेणुका की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Panwar, Renuka Panwar 52 Gaj Ka Daman, Alia Bhatt, Renuka Panwar Songs, Renuka Panwar Ke Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com