विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

हिमांशी खुराना के नए पंजाबी सॉन्ग का यूट्यूब पर धमाल, रिलीज होते ही Video वायरल

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का नया पंजाबी सॉन्ग 'अल्लाह खैर करे' (Allah Khair Kare) खूब धमाल मचा रहा है.

हिमांशी खुराना के नए पंजाबी सॉन्ग का यूट्यूब पर धमाल, रिलीज होते ही Video वायरल
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस के 13वें सीजन में धमाल मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनके कई म्यूजिक वीडियो बिग बॉस 13 के बाद रिलीज हो चुके हैं. हाल ही में उनका और आसिम रियाज (Asim Riaz) का नया म्यूजिक वीडियो 'अफसोस करोगो' रिलीज हुआ था. इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था. हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का अब फिर से एक नया पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) रिलीज हुआ है. इस गाने में उनकी और संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) की जोड़ी जम रही है.

उर्मिला मातोंडकर ने उनका समर्थन करने वालों का किया धन्यवाद, बोलीं- फेक IT ट्रोल्स और नकली प्रचार...

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के इस नए गाने का नाम 'अल्लाह खैर करे' (Allah Khair Kare) है. हिमांशी का ये गाना 4 दिन पहले ही रिलीज हुआ था और अब तक इस पर 3,124,319 व्यूज आ चुके हैं. इस गाने को संदीप शर्मा ने ही गाया है और बोल एम रवी ने लिखे हैं. ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पंजाबी सॉन्ग में हिमांशी खुराना का इमोशनल अंदाज नजर आ रहा है. गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

आनंद आहूजा ने सोनम कपूर की फोटो शेयर कर किया कमेंट तो एक्ट्रेस का तुरंत आया यह जवाब

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की वैसे भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लिहाज उनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कई एल्बम सॉन्ग्स में नजर आ रही हैं. हाल ही में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का गाना 'दिल को मैंने दी है कसम' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया है. इससे पहले भी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के दो 'ख्याल रख्या कर' और 'कल्ला ही सोना नई' गाने रिलीज हुए थे, जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. गानों से इतर हिमांशी और आसिम की जोड़ी को बिग बॉस 13 में भी काफी पसंद किया गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanshi Khurana, Himanshi Khurana Video, Himanshi Khurana New Punjabi Song, Himanshi Khurana New Song, Allah Khair Kare Song, Himanshi Khurana And Asim Riaz, New Punjabi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com