विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार ने 'डीजे बजवा दूंगी 3' से मचाया धमाल, Video 2 करोड़ के पार

52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का यह गाना खूब धूम मचा रहा है.

52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार ने 'डीजे बजवा दूंगी 3' से मचाया धमाल, Video 2 करोड़ के पार
रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के गाने 'डीजे बजवा दूंगी 3' ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) इन दिनों अपने अपने सिंगिंग से जमकर धमाल मचा रही हैं. '52 का दामन' सॉन्ग के बाद से ही वह लगातार अपने हरियाणवी सॉन्ग से लोगों का दिल जीत रही हैं. अब उनके एक और सॉन्ग ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है. रेणुका पंवार (Renuka Panwar Song) के इस गाने का नाम 'डीजे बजवा दूंगी 3'  (DJ Bajwadungi 3) है. इस गाने को ड्रीम्स रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के गाने 'डीजे बजवा दूंगी 3'  (DJ Bajwadungi 3) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रेणुका पंवार के इस हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) में नवीन नारू, प्रांजल दहिया और आशु राणा ने एक्टर किया है. शादी के मौहाल पर यह गाना फिल्माया गया है. मुकेश जजी ने इसमें संगीत दिया है

बता दें कि रेणुका पंवार (Renuka Panwar) एक के बाद एक लगातार हिट पर हिट सॉन्ग दिये जा रही हैं. इससे पहले उनके 'हरियाणवी बीट' और चटक मटक सॉन्ग भी रिलीज हुआ था. खास बात तो यह है कि 'चटक मटक' सॉन्ग में रेणुका पंवार के साथ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी ने गाने में चार चांद लगा दिया था. वहीं, उनके सबसे लोकप्रिय गाने 52 गज का दामन की बात करें तो इसे अभी तक यू-ट्यूब पर 50 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Panwar, DJ Bajwadungi 3, DJ Bajwadungi 3 Song, Renuka Panwar DJ Bajwadungi 3 Song, Renuka Panwar Latest Song DJ Bajwadungi 3, DJ Bajwadungi 3 Song Hit On Youtube, 52 Gaj Ka Daman Singer Renuka Panwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com