बिल्डर के ठिकानों पर रेड, प्रदेशाध्यक्ष से कनेक्शन जोड़ने को लेकर ED पर भड़की AAP

अनुराग ढांडा ने कहा कि अमन अरोड़ा का इन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पूछा कि ED बिना जांच के राजनीतिक नेताओं के नाम क्यों ले रही है. ढांडा ने दावा किया कि जिन बिल्डर्स के ठिकानों पर रेड हुई है उनका आम आदमी पार्टी से नहीं बल्कि बीजेपी से कनेक्शन है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मोहाली में रियल एस्टेट डेवलपर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापे के बाद जांच एजेंसी अब सवालों के घेरे में है. दरअसल, ईडी की प्रेस रिलीज में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का नाम आने की वजह से AAP भड़क गई है. AAP ने ईडी पर बीजेपी की पॉलिटिकल विंग की तरह काम करने का आरोप लगाया है. 

गौरतलब है कि मोहाली में बिल्डर्स सुरेश कुमार बजाज और गौरव धीर के ठिकानों पर ED की रेड हुई थी. इस रेड को लेकर ED की प्रेस रिलीज में AAP पंजाब प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा से इन बिल्डर्स का “क्लोज रिलेशन” बताया गया था. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल मीडिया प्रभारी अनुराग ढंडा ने इसे बिना सबूत का आरोप करार दिया. 

अनुराग ढांडा ने कहा कि अमन अरोड़ा का इन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पूछा कि ED बिना जांच के राजनीतिक नेताओं के नाम क्यों ले रही है. ढांडा ने दावा किया कि जिन बिल्डर्स के ठिकानों पर रेड हुई है उनका आम आदमी पार्टी से नहीं बल्कि बीजेपी से कनेक्शन है. उन्होंने बिल्डर सुरेश कुमार को बीजेपी का दानदाता बताया जबकि गौरव धीर के भी बीजेपी कनेक्शन का दावा किया.

यह भी पढ़ें: पंजाब में प्रो-इनकंबेंसी, मान सरकार से जनता बेहद खुश, फिर से सरकार बनाने को बेताब: केजरीवाल

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, कौन-कौन बने मंत्री? UP
Topics mentioned in this article