- पंजाब CM भगवंत मान को संगरूर में अस्वस्थ महसूस होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था
- फोर्टिस अस्पताल ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य सीमा के भीतर है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है
- मान की नियमित चिकित्सा जांच के दौरान थकावट महसूस होने पर उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए रखा गया है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली में स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. संगरूर में अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें मोहाली ले जाया गया. अस्पताल के चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं. इससे पहले दिन में वह महाशिवरात्रि के अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मत्था टेकने संगरूर जिले के धूरी में स्थित श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें : भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद हमेशा आप सभी पर बना रहे और देश व पंजाब तरक्की करे: अरविंद केजरीवाल
मान के निर्धारित कार्यक्रम रद्द
फाजिल्का में मान के निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. पिछले वर्ष सितंबर में भी उन्हें थकान और हृदयगति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले वह इसी अस्पताल में बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज के लिए भी भर्ती हुए थे. फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे.
फोर्टिस ने दिया क्या अपडेट
फोर्टिस अस्पताल ने बयान में कहा, ‘‘ उनका व्यापक नैदानिक मूल्यांकन और मानक निदान संबंधी जांच की गई. स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं और सामान्य सीमा के भीतर हैं. उन्हें फिलहाल थकावट महसूस हो रही है तथा उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और वे विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल की देखरेख में हैं.''
ये भी पढ़ें : नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या जेलों में जा रहे हैं : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
इस कार्यक्रम में लेना था हिस्सा
मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल को 16 फरवरी को मोगा में चल रहे नशा-विरोधी अभियान के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेना था. पिछले वर्ष सितंबर में भी उन्हें थकान और हृदयगति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले वह इसी अस्पताल में बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज के लिए भी भर्ती हुए थे.














