पंजाब CM भगवंत मान को संगरूर में अस्वस्थ महसूस होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था फोर्टिस अस्पताल ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य सीमा के भीतर है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है मान की नियमित चिकित्सा जांच के दौरान थकावट महसूस होने पर उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए रखा गया है