Gangster Lawrence Bishnoi News: वेब सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब पर बैन से बौखलाया गैंगस्टर, पंजाब के डीजीपी समेत इन लोगों के नाम जारी की धमकी

Gangster lawrence bishnoi News: लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी जताई थी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महिमा मंडित करने का आरोप लगाते हुए इस वेब सीरीज पर बैन की मांग की थी. साथ ही पंजाब पुलिस की और से भी इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी गई थी और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा न देने का मुद्दा उठाते हुए वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gangster lawrence bishnoi latest news: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब लॉरेंस गैंग ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को भारत सरकार की और से बैन करने पर धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के साथ ही पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को ये धमकी दी गई है. धमकी में गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का नाम भी लिखा गया है.  

दरअसल,  लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी जताई थी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महिमा मंडित करने का आरोप लगाते हुए इस वेब सीरीज पर बैन की मांग की थी. साथ ही पंजाब पुलिस की और से भी इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी गई थी और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा न देने का मुद्दा उठाते हुए वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. इसी वजह से इन सब लोगों को अब ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजी गई है.

Add image caption here

जानें- कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई (who is gangster lawrence Bishnoi)

लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात भारतीय गैंगस्टर है, जो वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन जेल से ही वह अपना 700-800 शूटरों वाला आपराधिक गैंग का नेटवर्क चलाता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सक्रिय यह गैंग हत्या, जबरन वसूली और सलमान खान को धमकी जैसे मामलों में लिप्त पाया गया है. इसके अलावा, सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी उसी गैंग का नाम प्रमुखता से आ चुका है.

लॉरेंस का अपराध का साम्राज्य 

2014 से जेल में बंद होने के बावजूद, उसने गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट (गैंग) बनाया, जो 'कॉर्पोरेट' तरीके से काम करता है. यह गैंग बहुत ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देता है. खास बात ये है कि इस गैंग का सरगना जेल में रहकर ही वारदातों को अंजाम दे रहा है. आरोप है कि वह हवाला और साजिश के जरिए जेल के अंदर से ही फिरौती और हत्या की योजना बनाता है.

Advertisement

प्रमुख मामले

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर (2022): इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली.
  • सलमान खान को धमकी/हमला: 2018 से लगातार जान से मारने की धमकी व हालिया हमले में भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था.
  • बाबा सिद्दीकी मर्डर (2024): मुंबई में हुई इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ही ली. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | HC Verdict On Bhojshala | Fuel Price Hike | अब और क्या महंगा होने वाला है?