प्रवासियों पर हमलों के बीच BJP हुई एक्टिव, लुधियाना में हरियाणा के CM नायब सैनी करेंगे बड़ी रैली

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा ने लुधियाना में 'पूर्वांचल सम्मान रैली' के जरिए प्रवासी मतदाताओं को एकजुट करने की रणनीति बनाई है, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • BJP ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रवासी मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 फरवरी को लुधियाना में पूर्वांचल सम्मान रैली को संबोधित करेंगे
  • रैली में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी रहेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवासी मतदाताओं, खासकर पूर्वांचल समुदाय, को साधने की रणनीति तेज कर दी है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 फरवरी को लुधियाना में आयोजित 'पूर्वांचल सम्मान रैली' को संबोधित करेंगे. यह रैली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा ईस्टमैन चौक, ग्यासपुरा में आयोजित की जा रही है.

जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. रैली में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहेंगे. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली 2027 चुनावों के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ-साथ प्रवासी समुदाय को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास है.

लुधियाना में उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर बसे प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं. अनुमान है कि जिले की 14 विधानसभा सीटों में करीब 19 लाख प्रवासी मतदाता प्रभाव रखते हैं. सहनेवाल, लुधियाना ईस्ट, लुधियाना वेस्ट, लुधियाना साउथ और लुधियाना नॉर्थ को प्रवासी बहुल सीटें माना जाता है. इसके अलावा जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा, होशियारपुर, बठिंडा अर्बन, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी प्रवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

हाल के दिनों में पंजाब में प्रवासियों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में भाजपा इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा सकती है. हरियाणा के मुख्यमंत्री को प्रचार में उतारकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह प्रवासी समुदाय की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है और 2027 के चुनावों में उन्हें एक संगठित राजनीतिक शक्ति के रूप में साधना चाहती है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात

Featured Video Of The Day
त्यौहार पर Delhi को बम से उड़ाने की साजिश! Lashkar का IED प्लॉट | Lal Quila-Chandi Chowk हाई अलर्ट