फिरोजपुर नगर परिषद चुनाव में पति-पत्नी की जीत, कांग्रेस का दोनों सीटों पर कब्जा

फिरोजपुर शहर नगर परिषद चुनाव में पति-पत्नी ने दो अलग-अलग वार्डों से जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

फिरोजपुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ऋषि शर्मा और उनकी पत्नी ईशा शर्मा दोनों ने जीत हासिल की है. अब पति-पत्नी की इस जीत की चर्चा हर तरफ हो रही है. वार्ड नंबर छह से कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि शर्मा और वार्ड नंबर नौ से कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर छह में मुकाबला बेहद ही रोचक रहा. यहां कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की. चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंतिम दौर तक समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं. वार्ड नंबर नौ में कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

इस जीत के बाद पति पत्नी ने कांग्रेस को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद कहा. पति ने कहा कि मेरी पत्नी पहली बार चुनाव लड़ रही थी, जिसके लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी. अपनी जीत पर पत्नी ने कांग्रेस नेताओं के साथ उन सभी को शुक्रिया कहा जिन्होंने उन पर भरोसा जताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो भी अपने पति की तरह विकास काम कराएगी.

Featured Video Of The Day
Bakrid के दिन दोस्त ने ली दोस्त की जान, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
Topics mentioned in this article