पंजाब से 2 दलित युवकों को नंगा कर पिटाई का खौफनाक मामला आया सामने, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब के मुक्तसर जिले के झोरड़ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां मोबाइल चोरी के महज़ शक में दो दलित युवकों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा गया. दबंगों ने युवकों के कपड़े उतारकर उन्हें रस्सियों से बांध दिया, फिर जातिसूचक गालियां देते हुए पूरे गांव की सड़कों पर घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दलित युवकों को रस्सी बांध कर धुमाते दबंग.
gurpreet Singh

पंजाब के मुक्तसर जिले की मलोट तहसील में स्थित झोरड़ गांव से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, मोबाइल चोरी के कथित शक के आधार पर दो दलित युवकों को घरों से उठाकर रस्सियों से बांधकर मारपीट करने और खेतों में घुमाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि वे दलित समुदाय से संबंध रखते हैं. इसलिए उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमान भी किया गया. युवकों के कपड़े उतारकर उन्हें रस्सियों से बांधा गया और बेरहमी से पीटते हुए गांव की सड़कों पर घुमाया गया. उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे से कोई गलती भी हुई थी, तो गांव वालों को कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी.

पुलिस ने भी पीड़ितों को ही लिया हिरासत में

इस पूरे मामले में गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि युवकों ने प्रवासी मजदूरों का मोबाइल छीना था, जिसकी वजह से युवकों के साथ मारपीट की गई. फिलहाल, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Katni lift Accident: लिफ्ट गिरने से 7 मजदूर घायल,  कटनी में ग्रीनको प्रोजेक्ट में हादसे से मची अफरा-तफरी

डीएसपी मलोट जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और इनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. दूसरी पार्टी पर भी मामला दर्ज किया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-  कटनी में मिला ढाई करोड़ रुपये का सांप, जानें- क्या है रेड सैंड बोआ स्नेक की खासियत

Featured Video Of The Day
TMC नेताओं पर चले अंडे, पेशी के दौरान लगे चोर चोर के नारे! | TMC Leader Attacked
Topics mentioned in this article