AAP ने भाजपा सरकार के 'पापों' को माफ करने के लिए मां यमुना घाट पर कराया हवन

संजीव झा ने कहा कि आज हम भगवान सूर्य (भास्कर) से माफी मांगने आए थे और इसीलिए हमने यमुना किनारे हवन किया. भाजपा के लोगों ने गुमराह करके सीवर के पानी से आचमन करवाया, जिससे हमारी छठ पूजा अशुद्ध हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AAP ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने छठ महापर्व के दौरान भाजपा सरकार के किए गए 'पापों' को माफ करने के लिए बुधवार को यमुना पर पर हवन किया. दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज की तरफ से AAP विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी और विनय मिश्रा ने कालिंदी कुंज स्थित छठ घाट पर हवन कर छठी मैया से भाजपा सरकार की विफलताओं के लिए उसे माफ करने के लिए प्रार्थना की. इस बाबत AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा की सरकार ने पाप किया है. दिल्ली के पूर्वांचली लोगों से झूठ बोलकर, सीवर के पानी से छठी मैया और सूर्या भगवान को अर्घ्य दिलवाने का पाप करवाया गया. AAP द्वारा भाजपा सरकार के पापों को माफ करने के लिए मां यमुना पर यह हवन कराया गया.

हवन के उपरांत बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वीकार किया कि यमुना के पानी में जा नहीं सकते, आचमन करना तो दूर की बात है. यह यमुना का पानी नहीं, बल्कि खराब सीवर का पानी है. छठ पूजा पूर्वांचल वासियों की आस्था का सबसे बड़ा महापर्व है, जो साफ-सफाई का पर्व है. उस महापर्व पर भाजपा के नेताओं ने कहा था कि जाकर यमुना में आचमन कीजिए, पानी एकदम साफ है.

संजीव झा ने कहा कि आज हम भगवान सूर्य (भास्कर) से माफी मांगने आए थे और इसीलिए हमने यमुना किनारे हवन किया. भाजपा के लोगों ने गुमराह करके सीवर के पानी से आचमन करवाया, जिससे हमारी छठ पूजा अशुद्ध हो गई. हम सभी पूर्वांचल वासियों की ओर से भगवान भास्कर से माफी मांगते हैं कि भाजपा के गलत प्रोपेगेंडा के कारण पूजा अशुद्ध हुई. उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट को सद्बुद्धि दें, ताकि वे आस्था के महापर्व पर इस तरह का झूठ न बोलें और हमारे आस्था के महापर्व के साथ खिलवाड़ न करें.

संजीव झा ने कहा कि यमुना के हालात बहुत बुरे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि अक्टूबर में भाजपा के सभी नेताओं ने यमुना किनारे आकर आचमन और स्नान किया था. उस समय उन्होंने दावा किया था कि यमुना साफ हो गई है और लोग इसमें स्नान व आचमन कर सकते हैं. आज दो महीने बाद वही पर्यावरण मंत्री सिरसा जी चेतावनी दे रहे हैं कि यमुना में नहाने मत जाना, अन्यथा गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. यमुना ने अब नाले का स्वरूप ले लिया है और यह भाजपा सरकार के 'पापों' का परिणाम है. यमुना हर तरफ झाग दिख रहा है, जैसे बर्फ गिरी हो. मां यमुना भाजपा के लोगों को कभी माफ नहीं करेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और सम्मान का विशेष इंतजाम, CM मान ने दिया भरोसा

यह भी पढ़ें:  दक्षिण कोरिया दौरे पर सीएम भगवंत मान, निवेशकों को दिया पंजाब इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता

Advertisement
Featured Video Of The Day
13 साल का Coma खत्म: India के पहले Passive Euthanasia मरीज Harish Rana का AIIMS Delhi में निधन
Topics mentioned in this article