कौन हैं मंजुषा नागपुरे? जानिए पुणे को मिली नई मेयर की पूरी प्रोफाइल 

पुणे नगर निगम की 165 सीटों में से भाजपा ने 119 सीटों पर जीत का परचम फहराया और यह साफ हो गया कि मेयर भाजपा का ही होगा. महिला सीट होने के बावजूद भाजपा के अंदर बड़ी संख्‍या में दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने मेयर पद के लिए मंजुषा नागपुरे को चुना. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भाजपा की वरिष्ठ नेता मंजुषा नागपुरे को पुणे नगर निगम की मेयर के रूप में चुना गया है.
  • मंजुषा नागपुरे ने सिंहगढ़ रोड के वार्ड 33 से लगातार तीसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज की है.
  • मंजुषा नागपुरे के पास एम कॉम और एमबीए की डिग्रियां हैं और वे पहले आईटी सेक्टर में कार्यरत थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

पुणे नगर निगम को अपना नया मेयर मिल गया है. भाजपा की वरिष्‍ठ नेता मंजुषा नागपुरे को मेयर चुना गया है. मेयर पद पर उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी. नागपुरे लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं और राजनीति में आने से पहले आईटी सेक्‍टर में कार्यरत थीं. आइए जानते हैं कि कौन हैं मंजुषा नागपुरे और उनका राजनीति में अब तक का सफर कैसा रहा है. 

पुणे नगर निगम की 165 सीटों में से भाजपा ने 119 सीटों पर जीत का परचम फहराया और यह साफ हो गया कि मेयर भाजपा का ही होगा. महिला सीट होने के बावजूद भाजपा के अंदर बड़ी संख्‍या में दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने मेयर पद के लिए मंजुषा नागपुरे को चुना. 

ये भी पढ़ें: भाजपा की मंजुषा नागपुरे के सिर सजा पुणे मेयर का ताज, आरपीआई के परशुराम वाडेकर बने उप महापौर 

नागपुरे ने लगातार तीसरी बार दर्ज की है जीत

  • मंजुषा नागपुरे ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है, वे सिंहगढ़ रोड के वार्ड 33 से तीसरी बार पार्षद बनी हैं. खास बात ये है कि वे निर्विरोध जीतने में कामयाब रहीं. 
  • उच्च शिक्षित नागपुरे के पास एम कॉम और एमबीए की डिग्रियां हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले तक वे आईटी सेक्टर में एक पेशेवर के रूप में कार्यरत थीं.
  • नागपुरे को भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है. वहीं उनका परिवार लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा रहा है.

ये भी पढ़ें: कुत्ता ऑटो रिक्शा के ऊपर 'सड़कों के राजा' की तरह कर रहा सवारी, Video Viral

ये महिला पार्षद भी थीं मेयर पद की दावेदार

पुणे में उनके साथ कई अन्‍य महिलाएं भी इस पद की दावेदार थीं. हालांकि पार्टी ने उन्‍हें चुना. उनके अलावा खडकवासला से जीत की हैट्रिक लगाने वाली वर्षा तापकीर, दिवंगत दिग्गज नेता गिरीश बापट की बहू स्वरदा बापट, विधायक योगेश टिळेकर की मां और पांच बार की नगरसेविका रंजना टिळेकर को सबसे प्रबल दावेदारों में माना जा रहा था. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?