तोक्यो ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना ने बॉक्सिंग फेडरेशन पर लगाया हरासमेंट का आरोप, लंबा पोस्ट कर लिखा कि...

राष्ट्रकुल खेल शुरू होने से पहले लवलीना के फेडरेशन पर लगाए गए आरोप हैरान कर देने वाले हैं

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहैन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लवलिना ने फेडरेशन के बर्ताव पर उठाए सवाल
  • लवलिना की शिकायत देखे सरकार-प्रियंका गांधी
  • कॉमवेल्थ खेलों की तैयारी में जुटी हैं लवलिना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

तोक्यो ओलिंपिक खेलों की भारत की स्टार पदक विजेता लवलीना बोरगोहैन (Lovlina Borgohain alleges on federation) जहां कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games) की तैयारी में व्यस्त हैं, तो वहीं उन्होंने बॉक्सिंग  फेडरेशन ऑफ इंडिया (BOI) पर उन्हें मानसिक रूप से शोषित करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. जल्द ही शुरू होने जा रहे रहे बर्मिंघम कॉमवेल्थ खेलों की तैयारी में व्यस्त चल रहीं बोरगोहैन ने कहा है कि बॉक्सिंग फेडरेशन घटिया राजनीति में शामिल हो रहा है. इस बॉक्सर ने सोमवार को अच्छा-खासा लंबा ट्वीट करते हुए कहा कि बहुत ही ज्यादा दुख के साथ मुझे कहना यह पड़ रहा है कि मैं बहुत ही ज्यादा शोषित महसूस कर रही हूं. ओलिंपिक खेलों में मेरी पदक जीतने में मदद करने वाले मेरे कोचों को हर बार ट्रेनिंग की प्रक्रिया और प्रतियोगिता से हटा दिया गया. इन्हीं में से एक कोच संध्या गुरुंग जी हैं, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी  हैं. कई बार अनुरोधों के बावजूद उन्हें  बहुत देरी से मेरी ट्रेनिंग के लिए अनुति दी गयी. इससे मेरी ट्रेनिंग पर असर पड़ता है और यह मुझे बहुत ही परेशान और मानसिक रूप से शोषित करती है. 

उन्होंने  लिखा कि अब मेरी कोच संध्या गुरुंग जी कॉमलवेल्थ विलेज से बाहर हैं क्योंकि उन्हें भीतर आने की इजाजत नहीं दी गयी और खेल शुरू होने से ठीक आठ दिन पहले इसका असर मेरी ट्रेनिंग पर पड़ा है.  कई बार अनुरोध करने के बावजूद मेरे बाकी दूसरे कोचों को  वापस भारत भेज दिया गया है. मेरी समझ में नहीं आ रहा कि मैं अपना ध्यान खेलों पर कैसे लगाऊं. ऐसे ही हालात ने पिछली विश्व चैंपियनशिप में भी मेरे प्रदर्शन पर असर डाला था. मैं नहीं चाहती कि यह राजनीति मेरे राष्ट्रकुल खेलों के प्रदर्शन पर भी असर डाले. इस बॉक्सर ने आगे लिखा कि मैं उम्मीद करती हूं कि मैं इस राजनीति को भेदकर देश के लिए पदक जीत सकती हूं, जय हिंद.

ध्यान ही होगा कि लवलिना ने पिचले साल ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था. बोरगोहैन तब सेमीफाइनल में वॉल्टवेट कैटेगिरी में वर्तमान विश्व चैंपियन बुसेनाज के हाथों हार गयी थीं, लेकिन इसी बीच उन्होंने कई अच्छे प्रदर्शन किए और लवलिना को शुरू होने वाले कॉमवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

शानदार फॉर्म में चल रहे Shreyas Iyer हैं खुद से निराश, बताया अपनी परेशानी का कारण 

Shoaib Akhtar लेकर आ रहे हैं अपनी बायोपिक, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगी Film - Video

जब निकोलस पूरन ने भारतीय साझेदारी को तोड़ने के लिए लगाई जान, ‘सुपरमैन फील्डिंग' देख फैंस चौंके-Video

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
रामपुर SP का ट्रांसफर, विदाई में फूट-फूटकर रोने लगीं महिला सिपाही-VIDEO
Topics mentioned in this article