Tiger Woods: गोल्फ दिग्गज टाइगर वुड्स गिरफ्तार: नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, यूरिन टेस्ट से इनकार पर बढ़ीं धाराएं

गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. वुड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके ऊपर बड़े आरोप लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tiger Woods arrested

Tiger Woods: टाइगर वुड्स को शुक्रवार को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ़्तार किया गया. यह घटना तब हुई जब उनकी लैंड रोवर एक रिहायशी सड़क पर "तेज़ रफ़्तार" से चलते हुए एक ट्रक से टकरा गई और पलटकर एक तरफ़ गिर गई. मार्टिन काउंटी के शेरिफ जॉन बुडेन्सीक ने बताया कि वुड्स गाड़ी की दूसरी तरफ़ से रेंगकर बाहर निकलने में कामयाब रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई. शेरिफ जॉन बुडेन्सीक ने कहा, "उनमें नशे के लक्षण साफ़ दिख रहे थे, उन्होंने आगे बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि उन्होंने किसी तरह की दवा या नशीला पदार्थ के सेवन किया था.

ये भी पढ़ें-  IPL 2026, MS Dhoni: फैन्स को झटका, चोट के कारण धोनी पहले दो हफ़्तों के लिए हो सकते हैं टीम से बाहर

यूरिन टेस्ट करवाने से किया मना

उन्होंने आगे ये भी बताया कि वुड्स ब्रेथलाइज़र टेस्ट के लिए राज़ी हो गए थे, जिसमें शराब का कोई संकेत नहीं मिला, लेकिन उन्होंने यूरिन टेस्ट करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. फ़्लोरिडा के कानून के तहत, ज़मानत मिलने से पहले उन्हें 8 घंटे जेल में बिताने होंगे.  बुडेन्सीक ने कहा कि शेरिफ का दफ़्तर कानून का पूरी तरह पालन करेगा, चाहे अपराध का आरोप किसी पर भी लगा हो.  उन्होंने बताया कि वुड्स को जेल में ही रखा गया है, लेकिन उन्हें दूसरे क़ैदियों से अलग रखा गया है. 

यह दूसरी बार था जब वुड्स को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया, लेकिन इस बार यह शराब के असर की वजह से नहीं था.  उन्होंने बताया कि जब 2017 में अधिकारियों ने उन्हें उनकी कार की स्टीयरिंग के पीछे सोते हुए पाया था, उस समय उनकी कार का इंजन चालू था और ड्राइवर की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त था, उस समय उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का एक गलत मिश्रण ले लिया था.  उस दौरान वुड्स ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का अपना अपराध स्वीकार किया था.इस ताजा विवाद ने अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

Advertisement

8 घंटे रहना होगा जेल में 

फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक, किसी भी संदिग्ध ड्राइवर का टेस्ट से इनकार करना अपने आप में अपराध है.  वुड्स पर तीन आरोप लगाए गए हैं.  इनमें नशे में ड्राइविंग (DUI), प्रॉपर्टी डैमेज और कानूनी टेस्ट से इनकार शामिल हैं. नियमों के अनुसार उन्हें कम से कम 8 घंटे जेल में रहना होगा, इसके बाद ही जमानत मिलने की उम्मीद है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तबाही के ढेर पर पश्चिम एशिया? एक गलती और जिंदगी नर्क बन जाएगी! | Trump | Nuclear
Topics mentioned in this article