NDTV EXCLUSIVE: अमेरिका-ईरान युद्ध की भेंट चढ़ा सिंधु का टूर्नामेंट, दुबई में एयर स्पेस खुलने का कर रहीं इंतजार

पीवी सिंधु आख़िरकार इस साल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा कहना है कि इन हालात में वो ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट खेलने बर्मिंघम नहीं जा पाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PV Sindhu

डबल ओलिंपिक पदक विजेता और वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु आख़िरकार इस साल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा,  'हमारी पीवी सिधु से लगातार बात हो रही है. सबसे पहली और बड़ी बात ये है कि वो वहां ठीक हैं. लेकिन इन हालात में अब वो ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट खेलने बर्मिंघम नहीं जा पाएंगी.' ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट तीन से आठ मार्च तक बर्मिंघम में होना है. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पीवी सिंधु दुबई में ही फंस गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और साथी यात्रियों के बारे में लगातार सूचना दी. सिंधु ने ये भी कहा कि दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों और एमिरेट्स @emirates ने उनका अच्छा ख्याल रखा है. 

कबतक खुलेगा एयरस्पेस?

BAI सचिव संजय मिश्रा कहते हैं, 'सिंधु ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी. लेकिन वो 10 से 15 मार्च के बीच होनेवाले स्विस ओपन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी.' संजय मिश्रा ने ये भी कहा कि अभी ये बता पाना मुश्किल है कि कबतक एयरस्पेस खुलेगा और सिंधु वहां से सीधे स्विट्जरलैंड जाएंगी या वापस भारत लौटेंगी. 

भारतीय बैडमिंटन संघ के मुताबिक इसी ऊहापोह की वजह से सिंधु ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया. डबल ओलिंपिक और गोल्ड मेडल सहित पांच बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधु हाल ही में फॉर्म में वापस लौटती दिखी हैं. ऐसे में ये उनके और भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ा नुकसान है. 

कई भारतीय शटलर बर्मिंघम में

सिंधु ऑल इंग्लैंड से बाहर हो गईं हैं. लेकिन संजय मिश्रा कहते हैं, 'देखिए,  सिंधु के अलावा भारत के दूसरे कई खिलाड़ी बर्मिंघम पहुंच चुके हैं. ऑल इंग्लैंड में अब भारत के ध्रुव कपिला, तनिशा क्रैस्टो, रोहन कपूर, ऋत्विका शिवानी, मालविका बनसोड, उन्नति हुडा, चिराग शेट्टी, सात्विक रेड्डी, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और के श्रीकांत जैसे खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं.'

Advertisement

सिंधु का जज़्बा

भारतीय बैडमिंटन संघ ने उम्मीद जताई है कि अगले दो-तीन दिनों में सिंधु दुबई से निकल सकती हैं. लेकिन फ़िलहाल सिंधु मानसिक और शारीरिक तौर पर एकदम ठीक हैं और बेहद बहादुरी से मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- मेस्सी के आने भर से नहीं बनेगी बात; भारतीय फुटबॉल में जान फूंकने की कोशिश, 14 फरवरी से आखिरकार शुरू होगा ISL

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran ने मिसाइल पर किसके लिए लिखा 'THANK YOU'? | PM Modi | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article