Paris Olympic 2024: "अगले बहुत सारे इवेंट्स..." निशानेबाजों की खराब शुरुआत के बाद एयर राइफल टीम की कोच ने कही ये बात

Paris Olympic 2024, Shooting: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए और भारतीय खिलाड़ी क्वालीफिकेशन चरण से ही बाहर हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Paris Olympic 2024: निशानेबाजों की खराब शुरुआत के बाद एयर राइफल टीम की कोच ने कही ये बात

भारतीय टीम की राइफल में शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसे बहुत सारे फैंस उम्मीद कर रहे थे. 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए और भारतीय खिलाड़ी क्वालीफिकेशन चरण से ही बाहर हो गए. भारत की दो जोड़ियां इस स्पर्धा में भाग ले रही थी. रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे, जबकि इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रही.

रमिता और अर्जुन की जोड़ी ने एक समय उम्मीद बनाई थी. यह भारतीय जोड़ी तीन शॉट शेष रहते पांचवें स्थान पर थी, लेकिन आखिर में पदक राउंड के कट ऑफ से 1.0 अंक पीछे रह गई. अर्जुन ने दूसरी सीरीज में शानदार शुरुआत की और 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 का स्कोर बनाया. रमिता ने दूसरी सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 का स्कोर बनाया. इससे यह जोड़ी शीर्षक आठ में तो पहुंच गई लेकिन पदक राउंड में जगह बनाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था. पदक राउंड में पहुंचने के लिए शीर्ष चार में जगह बनाना जरूरी था. वहीं टीम इंडिया के इस प्रदर्शन के बाद एयर राइफल टीम की कोच सुमा शिरूर टीम का हौसल बढ़ाती हुई दिखीं.

एनडीटीवी से बात करते हुए सुमा ने कहा,"मैं कहूंगी थोड़ा सा मिक्स्ड है, लेकिन हमारे हमारे बच्चे निश्चित रूप से बहुत काबिल है और हमारी एक टीम छठी रही, एक पॉइंट से ब्रॉन्ज मेडल का प्ले ऑफ उनसे उनका छूट गया है, लेकिन वह बहुत करीबी परफॉर्मेंस दी, उन्होंने अच्छी फाइट दी है, तो हमें पूरा भरोसा है हमारे टीम पर और मैं यही उम्मीद रखती हूं कि आज का जो भी निराशाजनक प्रदर्शन है, हम कल दृड़ निश्चय  के साथ अच्छा परफॉर्म करेंगे."

Advertisement

बता दें, सुमा पहली भारतीय शूटर हैं जिन्होंने 400 में 400 शूट किया था. वह हर लेवल पे शूट कर चुकी हैं. ओलंपिक्स में खेल चुकी हैं. वहीं सुमा ने ओलंपिक के प्रेशर को लेकर कहा,"निश्चित रूप से आज पहला दिन है, तो मुझे लगता है कि आज के परफॉर्मेंस से जो भी उन्होंने सीख ली होगी वो अगले महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए उसको इस्तेमाल करेंगे. जैसे मैने कहां, हमें पूरा भरोसा है."

वहीं शूटिंग से मेडल आने को लेकर उन्होंने कहा,"मैं कहूंगी कि जिस तरीके से पिछले दो-तीन साल से प्रदर्शन रहे हैं तो यह उम्मीद करना, बहुत ही सामान्य सा है, यह होना ही चाहिए कि हमारी टीम परफॉर्म कर सकती है. हमें भी पूरी पूरा भरोसा है कि हमारे टीम पर और अगले बहुत सारे इवेंट्स बाकी है तो हमें तो पूरा कॉन्फिडेंस है हमारे टीम पर तो अगले कुछ दिनों में देखते हैं कि हम कैसे होगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: Paris Olympic 2024: एक जैसे अंक, फिर भी फाइनल में जगह बनाने से चूक गए सरबजोत सिंह, मेडल की टूटी उम्मीद, जानिए क्यों हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: चीन ने जीता पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड, कजाकिस्तान के नाम रहा पहला मेडल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Nuclear Weapon का भोंपू बजाने वाले PAK को पूर्व राजनयिक ने जो लगाई लताड़!
Topics mentioned in this article