Neeraj Chopra wins silver:Paris 2024 Olympics: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड, नीरज को सिल्वर, जानिए जैवलिन थ्रो फाइनल में कैसे चुने गए टॉप तीन एथलीट

Neeraj Chopra Paris 2024 Olympics Javelin Throw बता दें कि जैवलिन थ्रो  फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था. फाइनल में अरशद नदीम ने  92.97 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Neeraj Chopra Paris 2024 Olympics Javelin Throw

Neeraj Chopra Paris 2024 Olympics Javelin Throw:  जैवलिन थ्रो का फाइनल पाकिस्तान के नदीम के नाम रहा. बता दें कि जैवलिन थ्रो  फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था. फाइनल में अरशद नदीम ने  92.97 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता तो वहीं, 89.45 मीटर थ्रो करके अपना बेस्ट दिया और सिल्वर मेडल जीतने में सफल  रहे. इसके अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर का बेस्ट थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की. बता दें कि क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने 89.34 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए जगह बनाई थी. ओलंपिक भाला फेंक फाइनल के नियम क्या होते हैं, जानिए !

ओलंपिक भाला फेंक फाइनल के नियम
फाइनल में टॉप 12 एथलीटों को तीन बार थ्रो करने का मौका मिलता है. तीन बार थ्रो करने के बाद जो भी एथलीट सबसे ज्यादा दूर भाला फेंकने में सफल रहता है. उसे उस आधार पर रैंक किया जाता है. पहले तीन थ्रो के बाद जो भी एथलीट आखिरी के चार में होंते हैं, वो एलिमिनेट  हो जाते हैं. इसके बाद टॉप 8 एथलीटों के बीच फिर मुकाबला होता है

टॉप 8 को फिर से तीन थ्रो करने का मिलता है मौका
टॉप 8 को फिर फाइनल राउंड में तीन बार थ्रो करने का मौका मिलता है. ऐसे में कुल 6 थ्रो के बाद उन तीन एथलीटों को चुना जाता है जिनका थ्रो सबसे सर्वेश्रेष्ठ होता है. और सर्वेश्रेष्ठ प्रयासों के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है. 

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने वाले एथलीट

1. अरशद नदीम (पाकिस्तान)- 92.97 मीटर (गोल्ड)
2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 89.45 मीटर (सिल्वर)
3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 88.54 मीटर (ब्रॉन्ज)
 

Advertisement

टोक्यो में इन एथलीटों ने जीता था मेडल

नीरज चोपड़ा  87.58 (गोल्ड)
जैकब वडलेज 86.67 (सिल्वर)
विटेज़स्लाव वेसेली  85.44 (ब्रॉन्ज)

पाकिस्तान के अरशद नदीम पांचवें नंबर पर रहे थे,  84.62

पेरिल ओलंपिक फाइनल के टॉप 12 भाला फेंक खिलाड़ी

  1. जैकब वाडलेज्च (CZE)
  2. एंडरसन पीटर्स (GRN)
  3. केशोर्न वालकॉट (TTO)
  4. अरशद नदीम (PAK)
  5. जूलियन वेबर (GER)
  6. जूलियस येगो (KEN)
  7. लस्सी एटेलटालो (FIN)
  8. नीरज चोपड़ा (IND)
  9. एंड्रियन मार्डारे (MDA)
  10. ओलिवर हेलैंडर (FIN)
  11. लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा (BRA)
  12. टोनी केरेनन (FIN)
Featured Video Of The Day
US Iran War | 'धमकियों से डरने वाले नहीं...' Trump की धमकी पर ईरान का पलटवार | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article