ISL 2021-22: गोवा में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, 2 साल बाद स्टेडियम में दिखेंगे फैंस

आईएसएल के 2021-22 सत्र का 20 मार्च को गोवा में जब फाइनल खेला जाएगा तो पिछले दो साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दर्शकों की उपस्थिति देखने को मिलेगी

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोवा में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
  • 2 साल बाद स्टेडियम में दिखेंगे फैंस
  • 20 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) के 2021-22 सत्र का 20 मार्च को गोवा में जब फाइनल खेला जाएगा तो पिछले दो साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दर्शकों की उपस्थिति देखने को मिलेगी. फाइनल मडगांव के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फ़ुटबॉल लीग का समापन भी होगा. 

राज्य सरकार के 23 जनवरी को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी जिसका मतलब है कि फाइनल में लगभग 9,500 दर्शक ही उपस्थित रहेंगे. 

Women's World Cup 2022: ICC का बड़ा बयान, कोविड प्रकोप बढ़ने पर 9 खिलाड़ियों के साथ खेले जाएंगे मुकाबले

आईएसएल के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) इस बारे में स्थानीय अधिकारियों के साथ बात कर रहा है. 

Advertisement

रो-HITMAN ने उत्तराधिकारी भी चुन लिया!

. ​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat ki Baat Batata Hoon | अब NATO से भिड़े Trump! Iran War में 8 भारतीयों की मौत
Topics mentioned in this article