India at Commonwealth Games 2022: भारतीय टीमों और एथलीटों के कार्यक्रम की पूरी जानकारी

बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 29 जुलाई (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार रात 3 बजे से शुरू होगा.

Advertisement
Read Time: 9 mins
C

India at Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) में 215 सदस्यों का मजबूत भारतीय दम हिस्सा लेगा. ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे. भारत इन खेलों में टॉप परफॉर्मर में रहता आया है और कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से लेकर अब तक के मेडल टेबल (CWG Medal Table) में चौथे स्थान पर है.  मैनचेस्टर में हुए 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद से भारत ने हर बार टेबल में शीर्ष 5 में जगह बनाई है.

-    दिल्ली में आयोजित हुए 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 495 एथलीटों वाले भारत के सबसे बड़ा दल भाग लिया था.

-    कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 भारत में आयोजित किया गया इकलौता संस्करण है.

-    CWG में भारत के सबसे सफल एथलीट शूटर जसपाल राणा हैं, जिन्होंने कुल 15 मेडल जीते हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 29 जुलाई (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार रात 3 बजे से शुरू होगा.

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कैसे देखें?

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. जिसमें Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX, and Sony TEN 4 चैनल उपलब्ध होंगे. सभी बड़े इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर भी की जाएगी.

Commonwealth Games 2022: कब, कहां और कैसे देखें, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जानिए सब कुछ

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के कार्यक्रम की पूरी जानकारी :

एथलेटिक्स

30 जुलाई 2022

नितेंदर रावत: पुरुषों की मैराथन

02 अगस्त 2022

अविनाश साबले: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़

मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लंबी कूद

मोहम्मद अनीस याहिया: पुरुषों की लंबी कूद

धनलक्ष्मी सेकर: महिलाओं की 100 मीटर दौड़

ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़

मनप्रीत कौर : महिला शॉट पुट

नवजीत कौर ढिल्लों: महिला डिस्कस थ्रो

03 अगस्त 2022

ऐश्वर्या बी: महिला ट्रिपल जंप

05 अगस्त 2022

अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप

प्रवीण चित्रवेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप

एल्धोस पॉल: पुरुषों की ट्रिपल जंप

नीरज चोपड़ा: पुरुषों का भाला फेंक

डीपी मनु: पुरुषों का भाला फेंक

रोहित यादव: पुरुषों का भाला फेंक

संदीप कुमार: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक

अमित खत्री: पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक

ऐश्वर्या बी: महिलाओं की लंबी कूद

एन्सी सोजन: महिलाओं की लंबी कूद

अन्नू रानी: महिला भाला फेंक

शिल्पा रानी: महिला भाला फेंक

मंजू बाला सिंह: महिला हैमर थ्रो

सरिता रोमित सिंह: महिला हैमर थ्रो

06 अगस्त 2022

अमोज जैकब: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

नूह निर्मल टॉम: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

अरोकिया राजीव: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

मोहम्मद अजमल: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

नागनाथन पांडी: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

राजेश रमेश: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले

भावना जाट: महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक

प्रियंका गोस्वामी : महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक

हिमा दास: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

दुती चंद: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

सरबनी नंदा: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

एमवी जिलाना: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

एनएस सिमी: महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

बैडमिंटन

29 जुलाई 2022

अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी: मिश्रित युगल

03 अगस्त 2022

पी.वी. सिंधु: महिला एकल

आकर्षी कश्यप: महिला एकल

लक्ष्य सेन: पुरुष एकल

किदांबी श्रीकांत: पुरुष एकल

04 अगस्त 2022

ट्रीसा जॉली: महिला युगल

गायत्री गोपीचंद: महिला युगल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी: पुरुष युगल

चिराग शेट्टी: पुरुष युगल

मुक्केबाज़ी

30 जुलाई 2022

अमित पंघाल: पुरुषों की 51 किग्रा भार वर्ग

मोहम्मद हुसामुद्दीन: पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग

शिव थापा: पुरुषों की 63.5 किग्रा भार वर्ग

रोहित टोकस: पुरुषों की 67 किग्रा भार वर्ग

सुमित कुंडू: पुरुषों की 75 किग्रा भार वर्ग

आशीष चौधरी: पुरुषों की 80 किग्रा भार वर्ग

संजीत कुमार: पुरुषों की 92 किग्रा भार वर्ग

सागर अहलावत: पुरुषों की 92+किग्रा भार वर्ग

नीतू घनघास: महिलाओं की 48 किग्रा भार वर्ग

निकहत ज़रीन: महिलाओं की 50 किग्रा भार वर्ग

जैस्मीन लैंबोरिया: महिलाओं की 60 किग्रा भार वर्ग

लवलीना बोरगोहेन: महिलाओं की 70 किग्रा भार वर्ग

क्रिकेट (महिला)

29 जुलाई 2022

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

31 जुलाई 2022

भारत बनाम पाकिस्तान

03 अगस्त 2022

बारबाडोस बनाम भारत

हॉकी (पुरुष)

31 जुलाई 2022

भारत बनाम घाना

01 अगस्त 2022

इंग्लैंड बनाम भारत

03 अगस्त 2022

कनाडा बनाम भारत

04 अगस्त 2022

भारत बनाम वेल्स

हॉकी (महिला)

29 जुलाई 2022

भारत बनाम घाना

30 जुलाई 2022

भारत बनाम वेल्स

02 अगस्त 2022

भारत बनाम इंग्लैंड

03 अगस्त 2022

कनाडा बनाम भारत

टेबल टेनिस

पुरुष टीम

29 जुलाई: राउंड 1 और राउंड 2

30 जुलाई: राउंड 3

31 जुलाई: क्वार्टरफ़ाइनल

1 अगस्त: सेमीफाइनल

2 अगस्त: फाइनल

महिला टीम

29 जुलाई: राउंड 1 और राउंड 2

30 जुलाई: राउंड 3

30 जुलाई: क्वार्टरफ़ाइनल

31 जुलाई: सेमीफाइनल

1 अगस्त: फाइनल

भारोत्तोलन

30 जुलाई 2022

मीराबाई चानू: महिलाओं की 55 किग्रा

संकेत महादेव: पुरुषों की 55 किग्रा

चनंबम ऋषिकांत सिंह: पुरुषों की 55 किग्रा

31 जुलाई 2022

बिंद्यारानी देवी: महिलाओं की 59 किग्रा

जेरेमी लालरिनुंगा: पुरुषों की 67 किग्रा

अचिंता शुली: पुरुषों की 73 किग्रा

01 अगस्त 2022

पोपी हजारिका: महिलाओं की 64 किग्रा

अजय सिंह: पुरुषों की 81 किग्रा

02 अगस्त 2022

उषा कुमारा: महिलाओं की 87 किग्रा

पूर्णिमा पांडे: महिलाओं की 87+किग्रा

विकास ठाकुर: पुरुषों की 96 किग्रा

रागला वेंकट राहुल: पुरुषों की 96 किग्रा

कुश्ती

05 अगस्त 2022

बजरंग पूनिया: पुरुषों की 65 किग्रा

दीपक पूनिया: पुरुषों की 86 किग्रा

मोहित ग्रेवाल: पुरुषों की 125 किग्रा

अंशु मलिक: महिलाओं की 57 किग्रा

साक्षी मलिक: महिलाओं की 62 किग्रा

दिव्या काकरान: महिलाओं की 68 किग्रा

06 अगस्त 2022

रवि कुमार दहिया: पुरुषों की 57 किग्रा

नवीन: पुरुषों की 74 किग्रा

दीपक: पुरुषों की 97 किग्रा

पूजा गहलोत: महिलाओं की 50 किग्रा

विनेश फोगाट: महिलाओं की 53 किग्रा

पूजा सिहाग: महिलाओं की 76 किग्रा

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal के Resignation से कौन बनेगा Delhi का मुख्यमंत्री? | Khabron Ki Khabar | NDTV India
Topics mentioned in this article