CWG 2022: पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल, भारतीय महिला क्रिकेट और हॉकी टीम करेंगी अभियान की शुरुआत

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ग्रुप के मुकाबले में भिड़ते दिखाई देगी. भारतीय महिला हॉकी टीम भी ग्रुप मैच में घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

Advertisement
Read Time: 7 mins
C
नई दिल्ली:

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले दिन बर्मिंघम (Birmingham Commonwealth Games) में भारतीय दल शुक्रवार को एक्शन में नजर आएगा. भारतीय एथलीट एकल, युगल और टीम इवेंट में अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने नजर आएंगे. भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने ग्रोइन इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में पहले दिन एजबेस्टन में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ग्रुप के मुकाबले में भिड़ते दिखाई देगी. भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) भी ग्रुप मैच में घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल:

लॉन बाउल और पैरा लॉन बाउल्स

नयनमोनी सैकिया (महिला एकल, सेक्शनल प्ले - राउंड 1) (1 PM)

दिनेश कुमार/नवनीत सिंह/चंदन सिंह (पुरुष ट्रिपल, सेक्शनल प्ले - राउंड 1) (1 PM)

सुनील बहादुर/मृदुल बोरगोहेन (पुरुष जोड़े, सेक्शनल प्ले - राउंड 1) (7:30 PM)

रूपा तिर्की/तानिया चौधरी/लवली चौबे/टीबीडी (महिला चौके, सेक्शनल प्ले - राउंड 2) (7:30 PM)

जिम्नास्टिक - आर्टिस्टिक (1:30 PM)

योगेश्वर सिंह/सत्यजीत मंडल/सैफ तंबोली (पुरुष टीम, फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, सब डिवीजन 1)

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस (2 PM)

दीया चितले/मनिका बत्रा/रीथ टेनिसन/श्रीजा अकुला (महिला टीम इवेंट, क्वालिफिकेशन राउंड 1)

हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी/शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन (पुरुष टीम इवेंट, क्वालिफिकेशन राउंड 1)

साइकलिंग - ट्रैक और पैरा ट्रैक (2:30 PM)

वाई रोजित सिंह/रोनाल्डो लैटनजम/डेविड एल्काटोचुंगो/एसो एसो (पुरुष टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन)

मयूरी ल्यूट/त्रियाशा पॉल/शुशिकला अगाशे (महिला टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन)

विश्वजीत सिंह/नमन कपिल/वेंकप्पा केंगलगुट्टी/अनंत नारायणन/दिनेश कुमार (पुरुषों की 4000 मीटर टीम, क्वालिफिकेशन)

एक्वेटिक्स - स्विमिंग और पैरा स्विमिंग (3 PM)

कुशाग्र रावत (पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट)

साजन प्रकाश (पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई, हीट)

आशीष कुमार (पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9, हीट)

श्रीहरि नटराज (महिला 100 मीटर बटरफ्लाई, हीट)

ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन (3:30 PM)

आदर्श एम.एस, विश्वनाथ यादव (पुरुष व्यक्तिगत (स्प्रिंट दूरी), फाइनल)

संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन (महिला व्यक्तिगत (स्प्रिंट दूरी), फाइनल)

क्रिकेट महिला टी20ई (3:30 PM)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप ए मैच, एजबेस्टन)

स्क्वैश (4:30 PM)

जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरुविला, अनाहत सिंह (महिला एकल, प्रारंभिक दौर 64)

सौरव घोषाल, रामित टंडन, अभय सिंह (पुरुष एकल, प्रारंभिक दौर 64)

हॉकी (6:30 PM)

भारत महिला बनाम घाना महिला (ग्रुप मैच)

बैडमिंटन (6:30 PM)

भारत बनाम पाकिस्तान (मिक्स्ड टीम इवेंट, क्वालिफिकेशन राउंड 1)

मुक्केबाज़ी

शिव थापा: पुरुषों का 60 किग्रा से अधिक - 63.5 किग्रा (लाइट वेल्टर), राउंड ऑफ 32 (4:30 PM)

सुमित कुंडू: पुरुष ओवर 71 किग्रा - 75 किग्रा (मध्य), राउंड ऑफ 32 (4:30 PM)

आशीष कुमरा: पुरुष ओवर 75 किग्रा - 80 किग्रा (लाइट हैवी), राउंड ऑफ 32 (11 PM)

रोहित टोकस: पुरुष ओवर 63.5 किग्रा - 67 किग्रा (वेल्टर), राउंड ऑफ 32 (11 PM)

(नोट: सभी आयोजनों का समय भारतीय मानक समय के अनुसार है)

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Haryana के Pundri में संबोधन के दौरान Kejriwal ने कहा- जिसकी भी सरकार बने, बिजली फ्री करवा दूंगा'
Topics mentioned in this article