Chennai Chess Olympiad: गुकेश की आठ मैचों में आठवीं जीत, भारत ‘B’ ने अमेरिका को हराया चौंकाया

चेन्नई में हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ‘B’ टीम ने ओपन वर्ग में पुरूषों की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम अमेरिका को 3-1 से हराया. GM रौनक साधवानी ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी GM लिनियर डोमिनिग्ज पेरेज को 45 चालों में शिकस्त देकर चौका दिया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Chennai Chess Olympiad में भारत का जलवा
नई दिल्ली:

किशोर ग्रैंडमास्टर (GM) डी गुकेश (D Gukesh) ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को शिकस्त दी जिससे भारत ‘B' टीम ने 44वें शतरंज ओलंपियाड (Chennai Chess Olympiad) में शनिवार को मामल्लापुरम में ओपन वर्ग में पुरूषों की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम अमेरिका (India vs USA) को 3-1 से हराया. शानदार लय में चल रहे गुकेश की यह आठ मैचों में आठवीं जीत है जिससे वह लाइव रेटिंग में महान विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) से दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय बन गए.

टीम के एक अन्य किशोर खिलाड़ी GM रौनक साधवानी ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी GM लिनियर डोमिनिग्ज पेरेज को 45 चालों में शिकस्त देकर चौका दिया. इसे बाद GM निहाल सरीन (Nahil Sarin) और आर प्रज्ञानानंद (R Praggnanandhaa) ने क्रमशः लेवोन अरोनियन और वेस्ले सो के खिलाफ अपने ड्रॉ खेलकर टीम को जीत दिला दी.

ओपन वर्ग के एक अन्य मुकाबले में भारत ‘C' की टीम पेरू के खिलाफ 0.5-2.5 से पीछे है. भारत ‘A' और तालिका में शीर्ष पर काबिज आर्मेनिया के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है.

Advertisement

GM विदित संतोष गुजराती और एस एल नारायणन ने क्रमश: हरंत मेलकुम्यन और रॉबर्ट होवननिस्यान के खिलाफ ड्रॉ खेला.

महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ‘ए' और यूक्रेन का मुकाबला 1.5-15 की बराबरी पर है. भारत ‘C' को पोलैंड से 1-3 की हार का सामना करना पड़ा जबकि भारत ‘बी' ने क्रोएशिया को 3.5-1.5 से हराया.

CWG 2022: टेबल टेनिस में भारतीयों का जलवा जारी, शरत कमल ने दो और पदक पक्के किए 

CWG 2022: मेजबानों को हराकर भारत ने किया पदक पक्का, GOLD के लिए इस दिन को होगा फाइनल

CWG 2022: महिलाओं के बाद लॉन बॉल्स में भारतीय पुरुषों ​ने जीता पदक, क्वार्टेट स्पर्धा में जीता सिल्वर  

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article