LPG को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में अहम बैठक, अधिकारी ने बताया- घबराने की जरूरत क्यों नहीं?

LPG को लेकर फैल रहे डर को लेकर बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सांकेतिक तस्वीर.
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरेलू LPG सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है
  • गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को गैस की कमी न होने देने के निर्देश दिए हैं
  • प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए टीम बनाकर लगातार छापेमारी करने का निर्णय लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में LPG सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इसी स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की कमी नहीं होनी चाहिए. साथ ही गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है.

कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशासन की टीम बनाकर लगातार छापेमारी करेगी ताकि कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग न हो सके. जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में LPG की पर्याप्त उपलब्धता है.

प्रशासन का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को घरेलू गैस की किसी तरह की परेशानी न हो.

Advertisement

घबराने की जरूरत क्यों नहीं है?

वहीं इस पूरे मामले पर गौतमबुद्ध नगर की जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने कहा, मैं सबको आश्वस्त करती हूं कि हमारे जिले में LPG सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के पर्याप्त मात्रा में स्टॉक अवेलेबल हैं. किसी प्रकार से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. केवल बुकिंग और डिलीवरी के नियम में बदलाव हुआ है. अब आप अपने लास्ट डिलीवरी डेट के 25 दिन के बाद सिलेंडर बुक करवा सकते हैं. और 30 दिन के बाद डबल कनेक्शन को बुक करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिन्हों पहले बुकिंग की थी उन्हें पहले डिलीवरी दी जाएगी. पर इसके लिए आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसको वेरिफाई करवाना पड़ेगा. 

लोगों से की अपील

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने LPG सिलेंडर ऑफलाइन कैश एजेंसी से ही लें ना कि अन्य स्रोतों से जिससे कि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके. जिला प्रशासन की टीम लगातार घूम रही है और हम इंश्योर कर रहे हैं कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग ना हो पाए. ऐसा कुछ संज्ञान में आता है तो प्रशासन की ओर से उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election Violence: Murshidabad में भारी बवाल, Humayun Kabir के काफिले की गाड़ी पर हमला
Topics mentioned in this article