मुंबईकर्स कृपया ध्यान दें! गणपति विसर्जन को लेकर बंद रहेंगीं ये 80 सड़कें, कई रूट हुए हैं डायवर्ट

Mumbai Ganesh Visarjan Traffic Advisory: मुंबई में गणपति विसर्जन को लेकर कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. ट्रैफिक मैनेज करने लिए आम दिनों में लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम

मुंबई में आज उत्सव का माहौल है और अरब सागर से ज्यादा लहरें मुंबई की सड़कों पर उठ रही हैं. दरअस आज बप्पा की विदाई का दिन है, जिसके लिए पूरी मुंबई सड़क पर उमड़ रही है. 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तो जल्दी आ' के संग रंग उड़ने शुरू हो गए हैं. गणपति विसर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं. आज मुंबई में 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. ये सड़कें बप्पा और उनके भक्तों के लिए खुली रखी जाएंगी. कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. ट्रैफिक मैनेज करने लिए आम दिनों में लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए हैं. आइए जानते हैं मुंबई में आज ट्रैफिक के लिए क्या क्या इंतजाम हैं. 

मुंबई में क्या-क्या बदला है?

  • 80 सड़कें आम यातायात के लिए बंद रहेंगी 
  • 110 नो-पार्किंग जोन बनाए गए हैं 
  • 16 ऐसी सड़कें हैं, जिन्हें वनवे किया गया है 

साउथ और सेंट्रल मुंबई की ये सड़कें होंगी डायवर्ट

  • मरीन ड्राइव : इस्लाम जिमखाना के पास से नॉर्थ बाउंड आर्म से कोस्टल रोड तक
  • एनी बेसेंट रोड: हाजी अली से वर्ली नाका तक
  • आचार्य दोंदे मार्ग (KEM अस्पताल रोड): परेल टीटी जंक्शन से खानोलकर चौक तक वन-वे
  • एनएम जोशी मार्ग: वन-वे रहेगा, चिंचपोकली जंक्शन और खाटाऊ मिल के बीच कोई ट्रैफिक नहीं चलेगा.

ये सड़कें रहेंगी बंद 

  • जगन्नाथ शंकर सेठ रोड: अल्फ्रेड जंक्शन और पुर्तगाली चर्च के बीच
  • सरदार वल्लभभाई पटेल रोड: गोल टेंपल और प्रार्थना समाज जंक्शन के बीच
  • पी डीमैलो रोड: जरूरी हुआ तो ककलीज चौक से वाडी बुंदर जंक्शन तक 
  • डीबी मार्ग: नवजीवन सर्कल से एम पोवेल चौक तक
  • अंबेडकर मार्ग: बावला कंपाउंड और भरतमाता जंक्शन
  • वीर सावरकर रोड: यस बैंक सिग्नल से सिद्धि विनायक जंक्शन तक
  • बेलसिस रोड: नागपाडा जंक्शन से मुंबई सेंट्रल जंक्शन तक
  • टीएच कटारिया मार्ग: (माटुंगा लेबर कैंप रोड) तिलक ब्रिज, दादर कोतवाल गार्डन सर्कल से दादर टीटी सर्कल तक.
  • महापालिका मार्ग: CSMT जंक्शन और मेट्रो जंक्शन के बीच
  • LBS मार्ग: कुर्ला कमानी जंक्शन से कुर्ला डिपो 
  • हेमू कलानी मार्ग: उमरशी बप्पा जंक्शन से बसंत पार्क जंक्शन तक
  • VN पूर्वा मार्ग: उमरशी बाप्पा चौक से सुमार नगर जंक्शन तक, प्रियदर्शिनी सर्कल से चूनाभट्टी लेवल क्रॉसिंग तक.

वेस्टर्न सबर्ब की बात करें तो यहां जेपी रोड, अंधेरी में वेस्टर्न साइड के वाहनों को पूर्व की तरफ डायवर्ट किया गया है. वहीं JVLR रोड में जोगेश-वारी जंक्शन से दुर्गा नगर, जुहू तारा रोड तक... सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से होटल ट्यूलिप स्टार जंक्शन मार्वे रोड, मालाड तक और SV रोड, गोरेगांव में MTNL जंक्शन और गोरासवाड के बीच आवाजाही बंद रहेगी.

Featured Video Of The Day
KGMU का इनामी डॉ. रमीजुद्दीन गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को लव जिहाद में फंसाकर किया था Torture | UP News