मुंबई की AIMIM पार्षद ने दफ्तर में लगाई ओवैसी के साथ कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर, गरमाई राजनीति

अकबर हुसैन एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस रिकॉर्ड में उसे ​​राजू बटला के नाम से भी जाना जाता है.  उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और तस्करी सहित 23 से अधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AIMIM पार्षद खैरुन्निसा अख्तर हुसैन के दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष ओवैसी के साथ अबकर हुसैन की तस्वीर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई AIMIM की पार्षद खैरुन्निसा अख्तर हुसैन ने अपने कार्यालय में पति अकबर हुसैन की तस्वीर लगाई.
  • भाजपा ने अकबर हुसैन के आपराधिक इतिहास के कारण सरकारी कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाने पर विरोध जताया.
  • अकबर हुसैन पर हत्या, जबरन वसूली और तस्करी सहित 23 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई नगर निगम चुनाव में पहली बार वार्ड समिति अध्यक्ष का पद जीतने वाली AIMIM पार्षद खैरुन्निसा अख्तर हुसैन विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने अपने कार्यालय की दीवार पर पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर के साथ अपने पति अकबर हुसैन की तस्वीर भी लगा दी है. अकबर हुसैन के आपराधिक इतिहास को लेकर सरकारी दफ्तर में लगाई गई तस्वीर पर विवाद शुरू हो गया है. भाजपा ने सरकारी दफ्तर में अबकर हुसैन की तस्वीर लगाने जाने पर आपत्ति जताई. विवाद के बाद यह तस्वीर दफ्तर से हटा दी गई है. लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद मायानगरी की राजनीति गरमा गई है.  

मुंबई नगर निगम में AIMIM ने जीते 8 वार्ड पार्षद

मालूम हो कि इस साल मुंबई नगर निगम चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के 8 पार्षद चुने गए हैं. इसमें मुंबई के एम-ईस्ट वार्ड (गोवंडी और देवनार वार्ड) से खैरुन्निसा हुसैन ने चुनाव जीता था. चुनाव जीतने के बाद बीते दिनों खैरुन्निसा हुसैन ने अपने कार्यालय की दीवार पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ अपने पति अकबर हुसैन की तस्वीर लगा दी.

भाजपा ने आपत्ति जताते हुए किया विरोध

भाजपा ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा कि अकबर हुसैन को आपराधिक रिकॉर्ड के कारण शहर में प्रवेश करने से कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि कानून द्वारा प्रतिबंधित व्यक्ति की तस्वीर सरकारी कार्यालय में कैसे लगाई जा सकती है? मामले को और बिगड़ने से बचाने के लिए एआईएमआईएम नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया और तस्वीर हटाने का आदेश दिया.

तब से तस्वीर हटा दी गई है, लेकिन इस घटना ने शहर में एक तीखी राजनीतिक बहस छेड़ दी है. मालूम हो कि अकबर हुसैन एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस रिकॉर्ड में उसे ​​राजू बटला के नाम से भी जाना जाता है.  उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और तस्करी सहित 23 से अधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisement

आप प्रवक्ता ने कहा- आडवाणी की हत्या की साजिश में हुआ था गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीति शर्मा-मेनन ने कहा, "भाजपा नेता एल.के. आडवाणी की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया. उन्होंने आरोप लगाया कि बटला को मुंबई पुलिस ने शहर से बाहर निकाल दिया है.

सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के कारण, मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ शहर में प्रवेश करने पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगाते हुए निष्कासन आदेश जारी किया है.

यह भी पढ़ें - BMC बजट 2026-27: मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने का संकल्प; महापौर रितू तावड़े ने गिनाईं बजट की खूबियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का प्लान, समूचा अमेरिका परेशान? | Iran War News | Trump | Mojtaba Khamenei