Pune Fake Police Officer: महाराष्ट्र के पुणे से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक सब्जी बेचने का काम करने वाले युवक ने शादी नहीं होने से हताश होकर लड़कियों व उनके परिजनों को अपने झांसे में लेने के लिए खुद को पुलिस अफसर बताने के लिए शहर भर में अपने नाम का बैनर और पोस्टर लगवा दिया. हालांकि, इस भनक लगते ही असली पुलिस ने एस फर्जी पुलिस अफसर को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, पुणे के नर्हे रोड निवासी 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव ने खुद को पुणे पुलिस में भर्ती हुआ दिखाने के लिए न केवल शहर भर में अपने पोस्टर और फ्लेक्स लगवा दिए, बल्कि पुलिस की वर्दी में फोटो खिंचवाकर उन्हें वॉट्सऐप स्टेटस पर भी लगाया, ताकि लड़कियों और उनके परिवारों पर प्रभाव डाला जा सके.
सब्जी बेचने वाला बना फर्जी पुलिस अधिकारी, शहर भर में लगवाए खुद के पोस्टर्स! रियल पुलिस ने की कार्रवाई!
Photo Credit: यशपाल सोनकांबले
शादी के लिए अपनाया फिल्मी रास्ता
पुलिस के मुताबिक, आरोपी असल में सब्जी बेचने का काम करता है, लेकिन शादी न होने की हताशा में उसने यह फिल्मी रास्ता चुना. हालांकि, उसकी यह चालाकी तब भारी पड़ गई, जब पुलिस को इस फर्जीवाड़े की भनक लग गई. इसके बाद नऱ्हे पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुणे परिमंडल 3 के पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे के नऱ्हे रोड निवासी 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव ने खुद को पुणे पुलिस में भर्ती हुआ दिखाने के लिए न केवल शहर भर में अपने पोस्टर और फ्लेक्स लगवा दिए थे. इसकी चूना मिलने पर जब जांच की गई तो शहर में इस नाम के कोई भी पुलिस अफसर नहीं होने की बात सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें- नक्सल प्रभावित बस्तर में 'क्रिकेट के भगवान': बच्चों संग की रस्साकशी, सचिन बोले- आज मैं आपसे ज्यादा खुश हूं
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में पता चला कि युवक शादी नहीं होने से हताश था. लिहाजा, अच्छा रिश्ता पाने के लिए उसने फर्जी पुलिस अफसर बनने का अपराध किया.
यह भी पढ़ें- BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ की संदिग्ध मौत; कुंए से मिला शव, PM रिपोर्ट का इंतजार














