प्यास के मारे बेजुबान सूखे धधकते जंगल छोड़ सड़क पर आए, पानी पर टूट पड़े, वीडियो देख दिल भर आएगा

Maharashtra News: वन विभाग आमतौर पर गर्मियों में वन्यजीवों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की व्यवस्था करता है, लेकिन खंडाला घाट की इस घटना ने वन्यजीवों के लिए जल सुविधाओं की वास्तविक उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाराष्ट्र में झुलसाने वाली गर्मी के बीच प्यास से तड़पते बंदर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसाद में भीषण गर्मी से बंदरों और लंगूरों की हालत गंभीर हो गई है
  • खंडाला घाट पर एक लंगूर बस के सामने आकर खड़ा हुआ और यात्रियों ने उसे पानी पिलाया जिससे अन्य लंगूर भी आए
  • यात्रियों ने अपनी पानी की बोतलें लंगूरों को दीं जिससे उनकी प्यास बुझाई जा सकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. लू और 46 डिग्री वाले पारे के बीच इंसानों से लेकर पक्षी और जानवर तक सभी का बुरा हाल है. यवतमाल जिले के पुसाद का हाल भी कुछ ऐसा ही है. जंगल में रह रहे बंदरों और लंगूरों का गर्मी से बुरा हाल है. बुधवार दोपहर को एक एसी घटना देखने को मिली, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर आए. जानवर प्यास से बेहाल थे और ये बेजुबान अपनी परेशान किसी को बता भी नहीं पा रहे थे. 

लू और गर्मी के बीच प्यासे लंगूर

यात्रियों से खचाखच भरी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की धुले-यवतमाल बस पुसाद की ओर जा रही थी. जैसे ही वह खंडाला घाट पर पहुंची अचानक एक लंगूर सड़क पर आकर बस के ठीक सामने खड़ा हो गया. ड्राइवर और यात्रियों ने लंगूर को वहां से भगाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ.

यात्रियों ने पिलाया लंगूरों को पानी

इस बीच कुछ यात्रियों को लगा कि शायद गर्मी की वजह से वह प्यासा हो सकता है. उन्होंने उसे पानी की बोतल दे दी. उसने जैसे ही पानी पीना शुरू किया, जंगल से लंगूरों का एक झुंड वहां जमा हो गया. सभी चीखने- चिल्लाने लगे. लोगों ने देखा कि कैसे प्यास से परेशान लंगूर पानी की एक घूंट के लिए छटपटा रहे और संघर्ष कर रहे थे. 

प्यासे लंगूरों का वीडियो वायरल

बस में सवार यात्रियों ने अपनी पानी की बोतलें लंगूरों के सामने बढ़ा दीं, ताकि वे अपनी प्यास बुझा सकें. ये पूरी घटना बस सवार लता श्रीवास नाम की एक यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Advertisement

वन विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

वन विभाग आमतौर पर गर्मियों में वन्यजीवों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी संग्रहण की व्यवस्था करता है, लेकिन खंडाला घाट की इस घटना ने वन्यजीवों के लिए जल सुविधाओं की वास्तविक उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नागरिक अब वन विभाग के कामकाज को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- अजब-गजब मौसम:दिल्ली के पटना तक जलती गर्मी में तप रहे, देश के इस हिस्से में खूब हो रही बर्फबारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Video: सोफा दिया तो जमीन पर बैठ गए जगदीप धनखड़