सुनेत्रा पवार ने संभाला डिप्टी CM का पदभार, अजित पवार को याद कर हुईं भावुक, अब सामने ये बड़ी चुनौती

NCP नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम का पदभार संभाल लिया. इस दौरान वो थोड़ी भावुक भी नजर आईं. जैसे ही सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार डिप्टी सीएम के कमरे में अजित पवार की कुर्सी के पास पहुंचे. दोनों ने पहले उस कुर्सी को स्पर्श किया और फिर बेहद भावुक हो उठे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डिप्टी सीएम का पदभार संभालतीं सुनेत्रा पवार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NCP नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली.
  • पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी.
  • सुनेत्रा पवार ने दिवंगत पति अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावुक होते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

Sunetra Pawar Took Deputy CM Charge: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल लीं. इस दौरान वो अपने पति अजित पवार को याद कर भावुक भी हुईं. पदभार ग्रहण करने के पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की. मालूम हो कि बीते दिनों बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई है. पति के निधन से टूटी सुनेत्रा पवार ने पार्टी नेताओं की सलाह पर बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में यह जिम्मेदारी संभाला है.

सुनेत्रा पवार के पदभार संभालने का यह क्षण केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा. कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने आस्था, विचार और स्मृतियों से जुड़ी एक प्रतीकात्मक यात्रा पूरी की.

सिद्धिविनायक से चैत्यभूमि तक: आस्था और विचारों को नमन

कार्यभार ग्रहण करने से पहले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सुबह अपने पार्टी नेताओं के साथ प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि और सुशासन के लिए प्रार्थना की. इसके बाद वे दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचीं, जहां उन्होंने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालने से पहले कुर्सी को प्रणाम करतीं सुनेत्रा पवार.

प्रदेश कार्यालय में अजित दादा को श्रद्धांजलि, भावुक पल

सिद्धिविनायक और चैत्यभूमि दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं. यहाँ उन्होंने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के केबिन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रतिमा को नमन करते समय वे भावुक हो गईं, जिससे वहां उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की आंखें भी नम हो गईं. इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से आशीर्वाद लेकर मंत्रालय की ओर प्रस्थान किया.

मंत्रालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण

इसके बाद सुनेत्रा पवार ने मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री पद का औपचारिक कार्यभार संभाला. यह क्षण न केवल एनसीपी के लिए बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है. माना जा रहा है कि वे अजित पवार की विकासवादी सोच, प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक समर्पण को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगी.

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संभाला पदभार

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सुनेत्रा पवार के पदभार संभालने के दौरान एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता व खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, युवा नेता पार्थ पवार, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुशीफ, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवाब मलिक, धनंजय मुंडे, विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल, खाद्य एवं औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे, पर्यटन राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक सहित कई अन्य मौजूद रहे. 

Advertisement

पार्टी और सरकार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सुनेत्रा के कंधों पर 

इसके अलावा पार्टी कोषाध्यक्ष आमदार शिवाजीराव गर्जे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदुराव, महिला प्रदेशाध्यक्ष रूपालीताई चाकणकर, कई मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री पद संभालना एनसीपी के लिए स्थिरता और भावनात्मक मजबूती का संकेत है. दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत, संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क की परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सुनेत्रा पवार के कंधों पर हैं.

यह भी पढ़ें - अजित दादा के हर सपने को पूरा करूंगी... डिप्टी CM का पद संभालने के बाद सुनेत्रा पवार का आया पहला रिएक्शन

Featured Video Of The Day
Babri Masjid: 'कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा...' CM Yogi का बड़ा बयान