रामनवमी पर महाआरती का रिकॉर्ड, सावनेर में मंत्रोच्चार के साथ 5 हजार लोगों ने की आरती, अयोध्या को पीछे छोड़ा

विश्‍व शांति के लिए आयोजित इस महाआरती के दौरान हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और सावनेर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया. इस दौरान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रामनवमी पर नागपुर जिले के सावनेर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया गया.
  • यह महाआरती गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होकर अयोध्या का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही.
  • महाआरती का उद्देश्य विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण था, जिसमें CM फडणवीस भी मौजूद थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

रामनवमी के पावन अवसर पर नागपुर जिले के सावनेर में एक भव्य और ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. इस आयोजन में एक साथ करीब 5,000 लोगों ने दीये जलाकर महाआरती की, जिससे अयोध्या में बना पिछला विश्व रिकॉर्ड टूट गया. 

यह महाआरती महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में संपन्न हुई. आयोजन का उद्देश्य दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्धों के बीच विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था. दुनिया में फिलहाल अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. वहीं रूस और यूक्रेन पिछले चार सालों से एक-दूसरे के खिलाफ जंग के मैदान में हैं तो कई अन्‍य संघर्ष भी जारी है. 

ये भी पढ़ें: माइनस 40 डिग्री में गश्त करेंगे 'नागपुर के रोबोट', भारत के 'भार्गवास्त्र' से कांपेंगे दुश्मन के ड्रोन

Advertisement

हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा परिसर 

विश्‍व शांति के लिए आयोजित इस महाआरती के दौरान हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और सावनेर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया.

इस भव्य आयोजन का संयोजन सावनेर-कलमेश्वर के विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख द्वारा किया गया था. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की भव्यता और सहभागिता को देखते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसकी आधिकारिक एंट्री दर्ज की गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: वायरल “ब्लैक डोसा” ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, लोगों ने कहा- डोसे के साथ यह क्या हो गया?

CM फडणवीस ने सावनेरवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के सावनेर में आयोजित महाआरती में 4,900 लोगों की सहभागिता की पुष्टि करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया. साथ ही उन्‍होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर सावनेरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

इस आयोजन के साथ सावनेर ने न सिर्फ आध्यात्मिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि विश्व शांति का एक सशक्त संदेश भी दुनिया तक पहुंचाया. 

Featured Video Of The Day
NATO से फिर नाराज दिखे Donald Trump, कह दी ये बड़ी बात | Iran Israel War | Breaking News
Topics mentioned in this article