केतन को कैसे मारा? सिया के सामने 18 सवाल, लाई डिटेक्टर टेस्ट खोलेगा 18 जून का राज

पुलिस सिया से पूछेगी की 18 जून को लोहागढ़ फोर्ट की पहाड़ी पर क्या-क्या हुआ था. पुलिस को उम्मीद है कि इन सवालों के जवाबों के जरिए वह केतन की हत्या के सच की हर एक तह तक पहुंच पाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिया से सवाल पूछने की तैयारी में पुणे पुलिस.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे पुलिस सिया गोयल से केतन अग्रवाल मर्डर केस में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने जा रही है
  • पुलिस ने सिया के लिए संभावित सवालों की सूची तैयार की है, जिनसे हत्या से जुड़ा हर राज उजागर हो सके
  • सिया से घटना वाले दिन की गतिविधियों, केतन और चेतन चौधरी से संबंधों की जानकारी मांगी जाएगी
मुंबई:

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल से पुलिस हर एक राज उगलवाने की पूरी कोशिश कर रही है. कभी हादसे वाली जगह तो कभी धक्का देने की प्रैक्टिस वाली जगह पर उसे ले जाया जा रहा है. अब पुलिस ने सिया का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जा रहा है, ताकि जांच को प्रभावित करने वाले उसके किसी भी झूठ को आसानी से पकड़ा जा सके. 

सूत्रों के मुताबिक, पुणे पुलिस ने सिया अग्रवाल के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए संभावित सवालों की एक लिस्ट तैयार की है जो उससे पूछे जाएंगे. पुलिस का मकसद इन सवालों के जरिए केतन की हत्या से जुड़े हर एक षडयंत्र और राज को उजागर करना है. 

सिया से पूछे जाएंगे ये सवाल

1. क्या आपका नाम सिया गोयल है?
2. क्या आप अपनी स्वेच्छा से इस लाई डिटेक्टर परीक्षण में शामिल हो रही हैं?
3. क्या आप केतन अग्रवाल को व्यक्तिगत रूप से जानती थीं?
4. क्या आपकी केतन अग्रवाल से सगाई हुई थी?
5. क्या आप चेतन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं?
6. क्या जून 2026 के दौरान आपका चेतन चौधरी से नियमित संपर्क था?
7. क्या आप 18 जून 2026 को लोहगढ़ क्षेत्र में गई थीं?
8. क्या 18 जून को आपकी मुलाकात केतन अग्रवाल से हुई थी?
9. क्या 18 जून को आपकी मुलाकात चेतन चौधरी से हुई थी?
10. क्या 18 जून को आप, केतन और चेतन एक ही स्थान पर मौजूद थे?
11. क्या आपने 18 जून से पहले केतन को लोहगढ़ जाने के लिए कहा था?
12. क्या आपने 18 जून से पहले चेतन चौधरी के साथ लोहगढ़ जाने की कोई योजना बनाई थी?
13. क्या घटना से पहले आपने केतन की लोकेशन या गतिविधियों की जानकारी चेतन चौधरी के साथ साझा की थी?
14. क्या 18 जून को लोहगढ़ में केतन अग्रवाल के साथ किसी प्रकार की शारीरिक झड़प हुई थी?
15. क्या आपने केतन अग्रवाल को किसी भी प्रकार से धक्का दिया था?
16. क्या आपने किसी अन्य व्यक्ति को केतन अग्रवाल के साथ बल प्रयोग करते हुए देखा था?
17. क्या घटना के बाद आपने इस मामले से जुड़ा कोई चैट, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड या डिजिटल डेटा हटाया था?
18. क्या आपको केतन अग्रवाल की मृत्यु के वास्तविक कारण या परिस्थितियों की ऐसी जानकारी है जो आपने अब तक जांच एजेंसियों को नहीं बताई है?

सच की हर तह तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस सिया से पूछेगी की 18 जून को लोहागढ़ फोर्ट की पहाड़ी पर क्या-क्या हुआ था. पुलिस को उम्मीद है कि इन सवालों के जवाबों के जरिए वह केतन की हत्या के सच की हर एक तह तक आसानी से पहुंच पाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-सिया ने केतन को धक्का देने के लिए इस पहाड़ी पर की थी प्रैक्टिस, बॉयफ्रेंड चेतन ने भी दिया था साथ!

Topics mentioned in this article
Pune Murder Case
Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder
Siya Ketan Murder
Siya Chetan Love Story
Pune Police