पुणे: लिफ्ट के दरवाजे में फंसा नन्ही बच्ची का हाथ, चीख‑पुकार के बीच बची जान, देखिए वीडियो

पुणे के पिंपरी‑चिंचवड के दिघी इलाके में एक सोसाइटी की लिफ्ट के दरवाजे में नन्ही बच्ची का हाथ फंस गया. सीसीटीवी में कैद इस घटना में लोगों की सूझबूझ से बच्ची की जान बचाई जा सकी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे के पिंपरी-चिंचवड के दिघी क्षेत्र की हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट के दरवाजे में नन्ही बच्ची का हाथ फंस गया था
  • लिफ्ट दरवाजा बंद होते समय बच्ची का हाथ फंसने पर वह दर्द से चीखती रही और आसपास के लोग घबरा गए
  • लिफ्ट में मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कुछ मिनटों की कोशिश के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला
पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी‑चिंचवड इलाके के दिघी क्षेत्र में एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट में उस वक्त अफरा‑तफरी मच गई, जब सोसाइटी की लिफ्ट के दरवाजे में एक नन्ही बच्ची का हाथ फंस गया. इस दौरान बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन गनीमत रही कि लिफ्ट में मौजूद लोगों ने समय रहते उसकी जान बचा ली.

दरवाजा बंद होते वक्त हुआ हादसा

यह घटना दिघी की एक सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां पर एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ लिफ्ट से जा रही थी. जैसे ही लिफ्ट मंजिल पर रुकी और दरवाजा खुलने के बाद दोबारा बंद होने लगा, उसी दौरान बच्ची का हाथ दरवाजे की दरार में फंस गया. दरवाजा बंद होते ही बच्ची का हाथ बुरी तरह उसमें अटक गया.

चीख‑पुकार सुनकर जुटे लोग

बच्ची को दर्द से तड़पता देख लिफ्ट में मौजूद महिला और अन्य लोग घबरा गए. तुरंत शोर मचाया गया, जिसके बाद मदद के लिए लोग दौड़ पड़े. कुछ मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना सामने आने के बाद प्रशासन और जानकारों ने लोगों से अपील की है कि लिफ्ट का उपयोग करते समय, खासतौर पर छोटे बच्चों के साथ, बेहद सावधानी बरती जाए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली लालकिला धमाके के आरोपी कोर्ट जाते वक्त खिलखिलाते नजर आए, वीडियो
Topics mentioned in this article