पुणे के पिंपरी-चिंचवड के दिघी क्षेत्र की हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट के दरवाजे में नन्ही बच्ची का हाथ फंस गया था लिफ्ट दरवाजा बंद होते समय बच्ची का हाथ फंसने पर वह दर्द से चीखती रही और आसपास के लोग घबरा गए लिफ्ट में मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कुछ मिनटों की कोशिश के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला