बाल खींचकर जमीन पर घसीटा, लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए... लड़की के साथ बॉयफ्रेंड की हैवानियत

Pune News: प्रेमी बुरी तरह पीट रहा था और लड़की उससे पिट रही थी. पुलिस के पास जाना तो दूर उसने तो खुद को उससे बचाना भी जरूरी नहीं समझा. पुलिस ने जब उसकी मदद करने की कोशिश तो उसने इसे आपसी मामला बताकर शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिंपरी-चिंचवाड़ में लड़की की पिटई का वीडियो वायरल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक युवक ने शक के चलते अपनी गर्लफ्रेंड को कपड़ों की दुकान में बेरहमी से पीटा
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि युवक ने लड़की के मुंह दबाकर गला कसकर उसे तेज़ी से घूंसे मारे
  • पीड़ित लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश नहीं की और उससे पिटती रही और रोती रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

क्या प्यार का रिश्ता इतना टॉक्सिक भी हो सकता है कि प्रेमी पीटता रहे और प्रेमिका चुपचाप पिटती रहे. आखिर चुप रहने और मार खाने की कौन सी मजबूरी हो सकती है? महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियों में एक लड़का कपड़े की दुकान में घुसकर एक लड़की को बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है. ये लड़का कोई अजनबी नहीं बल्कि मार खा रही लड़की का बायफ्रेंड है. शक के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

लड़के ने गर्लफ्रेंड को बरहमी से पीटा

वीडियो में लड़के की बेरहमी और रिश्तों को लेकर संवेदनहीनता साफ देखी जा सकती है. दुकान में घुसते ही उसने प्रेमिका पर हमला शुरू कर दिया. लड़के ने उसके मुंह तो दबोचकर उसका गला कसके पकड़ा और उसको तेज-तेज घूंसे मारने लगा. हैरानी की बात यह है कि पीड़ित लड़की उससे पिटती रही, खुद को बचाने के लिए वह बहुत ज्यादा मशक्कत करती नहीं दिखी.  

लड़की को लात-घूंसे मारे, बाल खींचे

जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को पीट रहा था तो दुकान में खेल रहा एक छोटा सा बच्चा वहां छिपकर सबकुछ देख रहा था. फिर एकदम से वह बाहर निकली और डर की वजह से काउंटर के नीचे छिप गई. लेकिन उसका प्रेमी उसे लगातार जोर-जोर से पीटता रहा. लड़की उससे कुछ कह तो जरूर रही थी लेकिन उसने अपने बचाव में कुछ भी नहीं किया.

 थप्पड़ खाकर भी खुद को नहीं बचाया

हद तो तब हो गई जब लड़के ने उसके बालों को पकड़कर उसे बुरी तरह से पीटा. ये देखकर काउंटर के नीचे छिपा बच्चा बुरी तरह से सहम गया. आरोपी  काउंडर के नीचे झांककर उस बच्चे से कुछ कहता भी नजर आया. हैरानी इस बात की है कि इतनी बुरी तरह पिटने के बाद भी लड़की ने खुद को बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया. बस वह पिटाई के दौरान खराब हुए अपने बाल सही करती नजर आई. आरोपी ने फिर से उस पर घूंसे और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. उसने लड़की को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा. इस दौरान वह सिर्फ रोती हुई नजर आई. खुद को बचाने के लिए उसने कुछ भी नहीं किया.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया, लेकिन पीड़िता ने इसे  आपसी मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई में बकरीद पर विवाद! गोरेगांव सोसाइटी से हटाए गए बकरे