Pune Gang War Firing CCTV: पुणे में सैलून के अंदर 6 हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां; 2 घायल, 2 गिरफ्तार

Pune Gang War: पुणे के वारजे इलाके में सैलून के अंदर गैंगवॉर, अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल. CCTV में कैद घटना, 2 आरोपी गिरफ्तार. जनिए क्यों किया गया था हमला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुणे के वारजे इलाके में सैलून के अंदर फायरिंग की घटना CCTV में कैद

Pune Gang War Firing Case: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज गैंगवॉर की घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सैलून के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई. वारजे इलाके में हुई इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पूरी घटना सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य हमलावर फरार हैं. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह बताया जा रहा है. पुणे से NDTV के लिए अजिंक्य पाटिल की रिपोर्ट.

वारजे इलाके के सैलून में फायरिंग से दहशत

शुक्रवार शाम पुणे के वारजे इलाके के यशदीप चौक स्थित एक सैलून में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छह हमलावर अचानक वहां पहुंचे और दो युवकों पर कई राउंड गोलियां चला दीं. घटना के समय सैलून में मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए.

दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हमले में निहाल शिंदे और अमोल आढाव नामक दो युवक घायल हुए हैं. दोनों सैलून में बाल कटवाने आए थे. फायरिंग में घायल होने के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है.

Pune Gang War Firing Case: पुणे में गैंगवार, वारजे इलाके में गोलीबारी

छह में से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल दो आरोपियों प्रीतम ठोंबरे और साहिल राउत को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल भी जब्त की है.

Advertisement

चार आरोपी फरार, पिस्तौल होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, इस हमले में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से चार अभी फरार हैं. आशंका है कि फरार आरोपियों के पास एक और पिस्तौल हो सकती है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुणे पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना की हैं.

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया. खास बात यह है कि हमलावर और घायल युवक, सभी पुलिस रिकॉर्ड पर मौजूद अपराधी बताए जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : कान्हा और बालाघाट में बाघ व शावक मृत मिले, टाइगर स्टेट MP में जनवरी से अब तक 23 बाघों की मौत

यह भी पढ़ें : कैमरे में Live मर्डर कैद; छत्रपति संभाजीनगर का Video आया, घर में घुसकर महिला ने महिला पर किए चाकू से वार

यह भी पढ़ें : कर्नाटक CET में ‘जनेऊ विवाद': परीक्षा से पहले पवित्र धागा उतरवाने के आरोप में 3 निजी कॉलेज कर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें : MP में पोषण अभियान पर उठे सवाल; सतना के नयागांव में कुपोषण का नया कलंक, गंभीर कुपोषित बच्ची का एक कान ही नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal के घर पर फिर मचा सियासी घमासान, Parvesh Verma ने लगाए ये आरोप | NDTV India