VIDEO: ठाणे की सोसायटी में बकरे के विरोध में सुअर लेकर घुसने की कोशिश, पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी से छीना

Bakrid Protest: महाराष्ट्र में 28 मई को होने वाले बकरीद के त्योहार से पहले ठाणे की एक सोसायटी में तनाव देखा जा रहा है. एक तरफ मुस्लिम समुदाय तो दूसरी तरफ हिंदू संगठन हैं. पुलिस शांति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करती नजर आई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुछ प्रदर्शनकारियों ने बकरियों के विरोध में सोसायटी के अंदर एक सुअर लाने की कोशिश की.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ठाणे जिले की पूनम क्लस्टर आवासीय सोसाइटी में बकरीद को लेकर पिछले दो दिनों से सांप्रदायिक तनाव है
  • सुरक्षा के मद्देनजर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सोसाइटी में सभाओं और नारेबाजी पर प्रतिबंध लगा है
  • विवाद सृष्टि कॉम्प्लेक्स में कुर्बानी के बकरों के लिए बनाए गए अस्थायी शेड के विरोध से शुरू हुआ था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

बरकीद 28 मई को है. इसे लेकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर आवासीय सोसाइटी में पिछले दो दिनों से सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है. बकरीद की वजह से 200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है. गुरुवार को मनाई जाने वाली बकरीद की वजह से सोसायटी की सुरक्षा चाक चौबंद है.

इस इलाके में सभाओं और नारेबाजी पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है.  सोसायटी में एक गुट द्वारा बलि के बकरे को लेकर जाने पर आपत्ति के बाद से तनाव पैदा हुआ. इसके बाद एक सुअर को सोसाइटी में ले जाते हुए देखा गया. हालांकि पुलिस वाले उसे रोकने के लिए संघर्ष करते दिखे.

तनाव की वजह क्या थी?

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पूनम क्लस्टर क्षेत्र के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में रविवार को लोगों और हिंदू संगठनों ने परिसर में कुर्बानी के बकरों के लिए बनाए गए अस्थायी शेड का विरोध किया था. जिसके बाद वहां विवाद खड़ा हो गया. हालांकि विरोध के बाद उस ढांचे को हटा दिया गया. लेकिन सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद तवान फिर से बढ़ गया. इस मामले पर काशिमीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने के लिए हस्तक्षेप भी किया, लेकिन बाद में उसी रात कथित तौर पर झड़प हो गई. मंगलवार रात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के चार वाहनों में 51 बकरियों को सोसायटी से हटा दिया गया है.

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दखलअंदाजी

प्रदर्शन कर रहे सोसायटी के लोग जब गेट पर जमा होकर नारे लगाने लगे, हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और मंगलवार को परिसर के अंदर एक सुअर लाने की कोशिश करने लगे तो हालात और ज्यादा बिगड़ गए. बाद में वीएचपी के कार्यकर्ता बकरियों की कथित तौर पर वापसी के विरोध में वहां पहुंच गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीएचपी के एक पदाधिकारी और दो अन्य लोगों पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया.

मंगलवार को सोसायटी परिसर में पूरे दिन अशांत माहौल बना रहा. वहां पर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और नारे लगा रहे थे, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. पुलिस स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए लगातार संघर्ष करती रही.

Advertisement

सुअर के साथ विरोध प्रदर्शन

मंगलवार दोपहर को जब बलि के बकरों को सोसायटी में लाया जा रहा था तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने वहां पर एक सुअर लाने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी के हाथ में एक सुअर के बच्चे को लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच से भागते हुए देखा गया. कुछ लोग पुलिसकर्मी से सुअर के बच्चे को छीनने की कोशिश कर रहे थे.

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह सूअर "वराह पूजा" के लिए था, जो बलि के लिए बकरों को रखने के विरोध में की जा रही थी. हालांकि, "वराह पूजा" मुख्य रूप से वराह जयंती पर की जाती है, जो भगवान विष्णु के वराह अवतार का जन्मदिवस है और इस साल यह जयंती 12 सितंबर को होगी. अधिकारी अब सोसायटी में शांति बनाए रखने और वहां बिना किसी और लोगों को तनाव के बकरीद मनाने के लिए हाई अलर्ट पर हैं.
 

Featured Video Of The Day
Shweta Singh की मौत पर बड़ा खुलासा, पिता ने ससुराल वालों पर क्या कुछ बताया? | Shweta Singh Dowry Case