3000 लेकर करा रहे थे VIP दर्शन, नासिक के त्र्यंबकेश्वर में अवैध वसूली, मंदिर का ट्रस्टी ही निकला असल खिलाड़ी

Nashik News: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में एनडीटीवी के स्टिंग ऑपरेशन में पता चला है कि श्रद्धालुओं से 3000 रुपये लेकर कैसे ठगी की जा रही थी, इसका पूरी रिकॉर्डिंग भी की गई है. सोमवार रात पुरुषोत्तम कडलग को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
nashik trimbakeshwar temple
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नाशिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं से हजारों रुपये वसूले जा रहे थे
  • मंदिर की ट्रस्ट फीस 200 रुपये है, लेकिन श्रद्धालुओं से 3000 रुपये लेकर अवैध वसूली की जा रही थी
  • पुलिस ने ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग को गिरफ्तार किया है जिन पर दर्शन व्यवस्था में कालाबाजारी का आरोप है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नाशिक:

 नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में 'VIP दर्शन' के नाम पर काला खेल चल रहा है. यहां आरोप है कि यहां कई एजेंट सक्रिय हैं जो तुरंत दर्शन कराने के नाम पर हजारों रुपयों की वसूली कर रहे थे. एनडीटीवी को पता चला है कि यहां ट्रस्ट की फीस 200 रुपये है,लेकिन श्रद्धालुओं से 3000 रुपये लेकर ठगी की जा रही थी. पुलिस ने मामले का खुलासा होते ही ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर दर्शन व्यवस्था में कालाबाजारी का सीधा आरोप है.

दर्शन के नाम पर अवैध वसूली 

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में एनडीटीवी के स्टिंग ऑपरेशन में पता चला है कि श्रद्धालुओं से 3000 रुपये लेकर कैसे ठगी की जा रही थी, इसका पूरी रिकॉर्डिंग भी की गई है. सोमवार रात पुरुषोत्तम कडलग को गिरफ्तार किया गया था. पूरे रैकेट में अलग-अलग लोग शामिल हैं. पूर्व दरवाजे से ट्रस्ट के अधिकार का उपयोग कर लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था.श्रद्धालुओं से कहा जाता था कि सामान्य दर्शन में 3-4 घंटे लगेंगे, लेकिन 10 मिनट में दर्शन चाहिए तो पैसे देने होंगे.रोजाना 100 से 150 लोगों को इस तरह प्रवेश दिया जा रहा था.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के ट्रस्टी पुरषोत्तम कडलग की गिरफ्तारी बेहद गंभीर मामला है. इस मामले पर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने की जानकारी कुंभ मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों के साथ चर्चा कर पूरी जानकारी ली गई है.ट्रस्टी का रंगे हाथ पकड़ा जाना अत्यंत गंभीर है. मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद इस मामले में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ट्रस्टी का पॉलिटिकल कनेक्शन भी निकला

 नासिक की त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर देवस्थान संस्थान के ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर दर्शन व्यवस्था में कालाबाजारी का सीधा आरोप है.यह कार्रवाई दो दिन पहले कडलग के भतीजे पर दर्ज हुए मामले के बाद हुई है.पुलिस जांच में सामने आया कि इस वसूली और दर्शन के काले खेल में ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग की सीधी मिलीभगत थी. पुरुषोत्तम कडलग न केवल मंदिर के ट्रस्टी हैं, बल्कि वे शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पदाधिकारी भी हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है.

यह भी पढ़ें- अशोक खरात केस में नया मोड़, जिसने शिकायत की वही निकला आरोपी, पुलिस को मिले 121 अश्लील वीडियो क्लिप

Featured Video Of The Day
West Bengal Falta Bypoll Results: ढह गया Mamata के अभिषेक का किला, फाल्टा उपचुनाव में BJP का डंका!