27 घंटे बाद नागपुर से उड़ा ब्रिटिश एयरवेज का विमान, एयरपोर्ट पर करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग

विमान के जीपीएस सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए लोग पायलट की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को करनी पड़ी थी नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
  • विमान के जीपीएस सिस्टम में खराबी के चलते पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए नागपुर एयरपोर्ट को चुना
  • खराब मौसम के कारण हैदराबाद में लैंडिंग संभव नहीं थी, इसलिए पायलट ने विमान को नागपुर की ओर मोड़ा था
नागपुर:

27 घंटे नागपुर एयरपोर्ट पर खड़े रहने के बाद आखिरकार ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान नागपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हो गई.लंदन से हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज की इस फ्लाइट ने मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी,विमान के जीपीएस सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए लोग पायलट की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उस वक्त विमान में कुल 169 यात्री सवार थे. 

क्यों लैंड करना पड़ा विमान?

नागपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग 787 विमान लंदन से हैदराबाद जा रहा था, तभी पायलट को अचानक तकनीकी खराबी का पता चला. हैदराबाद में खराब मौसम के कारण वहां लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने विमान को नागपुर की ओर मोड़ दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी. नागपुर एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया था.

यह भी पढ़ें- जाना था लंदन से हैदराबाद, 13 घंटे से नागपुर में क्यों खड़ा है ब्रिटिश एयरवेज का विमान? 169 यात्री परेशान

इमरजेंसी लैंडिंग से टला हादसा 

आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा था. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई थी. विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत महसूस की है. सभी 169 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था नागपुर के विभिन्न होटलों में की गई थी.ब्रिटिश एअरवेज के इंजीनियर्स की एक टिम नागपुर दाखिल हुई थी. बाद में जीपीएस सेट करने के बाद इस विमान ने उड़ान भरी. 

Advertisement

नागपुर से प्रवीण मुधोलकर की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
Faizal Khan से 'Khan Sir' बनने तक का सफर, Coachind King की अनसुनी दास्तां! | Patna | NDTV India
Topics mentioned in this article