नालों से निकले ऑटो रिक्शा, सोफा, गद्दा और पलंग, सेलिब्रिटियों के शहर में गजब हो गया 

Mumbai Nala Safai Update: मुंबई में मानसून से पहले बीएमसी के सफाई अभियान में नालों से ऑटो रिक्शा, सोफा, पलंग, गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी भारी चीजें निकल रही हैं. ये बारिश में जलभराव का सबसे बड़ा कारण बनते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई में मानसून आने से पहले की जा रही नालों की सफाई.

Mumbai Nala Safai: मुंबई में मानसून से पहले महानगर पालिका BMC द्वारा युद्ध स्तर पर नालों की सफाई का काम किया जा रहा है. इस दौरान साकीनाका इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सफाई के दौरान बीएमसी कर्मचारियों को नाले में एक ऑटो रिक्शा मिला. हालांकि, अब पूरी तरह खत्म हो गया है, उसका सिर्फ ढांचा ही बचा है. जिसे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. इससे पहले पुराने सोफे, गद्दे, बेड (पलंग) और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नाले से निकल चुका है. 

BMC कर्मचारियों के अनुसार, जब वे साकीनाका में नाले से गाद और कचरा निकाल रहे थे, तब एक भारी चीज जेसीबी से टकराई. करीब से देखने पर पता चला कि वह एक पूरा ऑटो रिक्शा है, जो नाले के भीतर दबा हुआ था. इसके बाद बीएमसी की टीम ने एक क्रेन बुलाई और कबाड़ हो चुके ऑटो रिक्शा को नाले से बाहर निकालना. 

नालों में पड़ा सामना रोक देता है पानी का बहाव  

BMC के अनुसार, इससे पहले भी नाला सफाई के दौरान पुराने सोफे, गद्दे और बेड (पलंग), भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई तरह का कबाड़ भी निकल चुका है. नाले में पड़ी ये चीजें सीधे तौर पर पानी के बहाव को रोकती हैं और बारिश में जलभराव का कारण बनती हैं.  थोड़ी सी बारिश होने पर पूरा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है. 

अपील नहीं आ रही काम 

महानगर पालिका द्वारा नाले के आस-पास की बस्तियों और लोगों को बार-बार जागरूक किया जाता है कि वे नालों में कचरा न फेंकें. इसके बाद भी लोगों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया जारी है. एक ऑटो रिक्शा का नाले का निकला इस बात को चीख-चीखकर कह रहा है. 

OBC वर्ग को इस राज्य में बड़ी राहत देने की तैयारी, 43 नई जातियां शामिल करने और आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव 

Advertisement

बारिश में शहर को 'डूबने' से बचाने की कवायद 

बता दें कि कुछ घंटों की बारिश में ही मुंबई की सड़कों पानी से भर जाती हैं. इस समस्या से निपटने के लिए BMC द्वारा शहर के नालों की सफाई की जा रही है. मानसून आने से पहले नालों की सफाई हो गई तो जलभराव की समस्या कम हो सकती है. 

(देवेंद्र कोल्हटकर की रिपोर्टर) 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bulldozer Action | Suvendu का खौफ, Mamata के 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान | Bengal