मुंबई में फलों पर चूहे मार दवा लगा बेच रहे थे दुकानदार, पकड़े गए तो बताई हैरतअंगेज वजह

मुंबई के मलाड में केलों पर चूहे मारने वाला जहर लगाने के आरोप में दो फल विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने स्टॉल सील कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के मलाड वेस्ट में दो फल विक्रेताओं ने फलों पर चूहे मारने वाला जहरीला कैमिकल लगाने का वीडियो वायरल
  • पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्टॉल सील कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
  • आरोपियों ने कहा कि वे रात में चूहों से बचाने के लिए फलों पर चूहे मारने वाली दवा लगाते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सड़क किनारे बिकने वाले खाने-पीने के सामान की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के दो फल बेचने वालों ने अपने फलों पर चूहे मारने का खतरनाक जहर लगाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने  स्टॉल को सील कर दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

वायरल वीडियो ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक फल बेचने वाला केले पर क्रीम जैसा कोई कैमिकल मलता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना बुधवार को तब सामने आई जब एक शख्स ने इस खौफनाक हरकत का वीडियो बनाकर पुलिस से इसकी शिकायत की. वीडियो सामने आते ही मलाड पुलिस हरकत में आई और तुरंत उस स्टॉल को सील कर दिया. तलाशी के दौरान मौके से रैटोल नाम का चूहे मारने वाला जहर भी बरामद किया गया है.

चूहों से बचाने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़

इस मामले में पुलिस ने 42 साल के मनोज संगमलाल केसरवानी और 25 साल के राहुल सदानलाल केसरवानी को गिरफ्तार किया है, जो मलाड वेस्ट के राजनपाड़ा इलाके के रहते हैं. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला था. दोनों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि रात में फलों को चूहे न खाएं, इसलिए वो चूहे मारने की दवा लगाते थे. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बोरीवली की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया.

जानलेवा हो सकता था यह जहर

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस हरकत को खतरनाक और जानलेवा बताया. उनका कहना है कि खाने-पीने की चीजों पर ऐसे जहरीले कैमिकल का इस्तेमाल करने से उल्टी, गंभीर पेट दर्द और अन्य खतरनाक स्थितियां पैदा हो सकती हैं. अगर कोई इंसान गलती से इस जहर को निगल ले, तो उसकी जान भी जा सकती है. 

इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी दहशत और आक्रोश है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेलों की निगरानी बढ़ाई जाए.

यह भी पढ़ें: 1600 मीटर दौड़ने के बाद गिर गए, मुंबई में रेलवे के फिजिकल टेस्ट के दौरान शख्स की मौत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Money Laundering Case: ED के सामने पेश हुए Anil Ambani | Breaking News | Reliance Group Chairman