सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ -VIDEO

काफी देर तक शख्स ट्रेन के सामने खड़ा रहा. जिस वजह से मुंबई लोकल सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गई. पीक आवर्स के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई लोकल के सामने आत्महत्या के लिए खड़े शख्स की पिटाई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वसई और नालासोपारा के बीच एक व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया
  • ट्रेन रुक गई लेकिन व्यक्ति ट्रैक से हटने को तैयार नहीं था, जिससे यात्री और स्टाफ परेशान हुए
  • रेलवे स्टाफ ने व्यक्ति को हटाने के लिए उसे कई थप्पड़ जड़े, जिसका वीडियो में वायरल हो गया
मुंबई:

मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मरने के लिए ट्रेन के सामने पहुंचा, मिले थप्पड़

हैरानी की बात यह है कि शख्स मरने के लिए नाला पार करके रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था. मौत तो नहीं लेकिन उसे पिटाई जरूर मिल गई. सामने आए वीडियो में ट्रेन में मौजूद लोग कहते हुए सुनाई दे रहा हैं कि बजाओ इसको, यानी कि इसे पीटो.इसने में रेलवे स्टाफ ने उसे सच में पीट दिया. पीक आवर्स में हुई इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी झेलने पड़ी. ट्रेक काफी समय तक रास्ते में ही रुकी रही. जिस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई.

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था

रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

Advertisement

मुंबई लोकल ट्रेन सेवाए कुछ देर के लिए बाधित

एहतियात के तौर पर, वेस्टर्न रेलवे ने प्रभावित रूट पर मुंबई लोकल ट्रेन सेवाए कुछ देर के लिए रोक दी थीं. इस घटना की वजह से कई उपनगरीय ट्रेनों में देरी हुई और यात्री परेशान होते रहे. जैसे ही रेलने सुरक्षा बल को घटना की सूचना मिली RPF जवान और रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. लगातार समझाने-बुझाने के बाद, उस व्यक्ति को सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया.

रेलवे कर्मचारियों की तत्परता की तारीफ

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग रेलवे कर्मचारियों की तत्परता की तारीफ कर रहे हैं. वेस्टर्न रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पर गैर कानूनी तरीके से न जाएं और उसे पार करने की कोशिश भी न करें. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें बहुत ही खतरनाक होती हैं. इसने ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढे़ं-मुंबई लोकल यानी खतरों का सफर: पत्नी कहती है- सावधानी से जाना सुरक्षित आना

Featured Video Of The Day
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला: मिसाइल-ड्रोन बरसाए, 17 की मौत, 44 घायल

Topics mentioned in this article
Mumbai Local Train
Sucide Attempt
Maharashtra News
Train Suicide
Railway Staff