मुंबई के वाटर ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव, देश की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट 'Candela P12' शुरू

मुंबई में जल परिवहन को नया आयाम देते हुए देश की पहली इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल फ्लाइंग बोट ‘Candela P12’ शुरू हो गई है. यह आधुनिक बोट गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग और एलिफेंटा के बीच चलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI)
AI

मुंबई के जल परिवहन में अब एक बड़ा और आधुनिक बदलाव देखने को मिल रहा है. शहर में देश की पहली इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल फ्लाइंग बोट ‘Candela P12' की शुरुआत हो गई है, जो न सिर्फ तेज और आरामदायक सफर का अनुभव देगी, बल्कि पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल भी है. यह पहल मुंबई में वॉटर ट्रांसपोर्ट को एक नए स्तर पर ले जाने वाली मानी जा रही है.

मुंबई में शुरू हुई हाईटेक फ्लाइंग बोट सेवा

महाराष्ट्र सरकार ने जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए यह खास कदम उठाया है. केरल के बाद अब महाराष्ट्र भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ‘Candela P12' नाम की यह आधुनिक इलेक्ट्रिक बोट स्वीडन की कंपनी ‘Candela' ने तैयार की है और इसे मुंबई में सेवा के लिए उतारा गया है.

गेटवे से अलीबाग और एलिफेंटा तक सफर आसान

इस फ्लाइंग बोट को मुंबई के दो प्रमुख रूट्स पर चलाया जाएगा. पहला रूट गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग तक और दूसरा गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक रहेगा. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा.

हाइड्रोफॉइल तकनीक क्या है खास?

इस बोट की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइड्रोफॉइल तकनीक है. जब बोट एक तय गति तक पहुंचती है, तो यह पानी की सतह से ऊपर उठ जाती है और हवा में तैरते हुए आगे बढ़ती है. इससे पानी का रगड़ कम होता है और बोट अधिक तेज और स्मूद चलती है.

Advertisement

झटकों से राहत, सफर होगा ज्यादा आरामदायक

आम नावों में समुद्र की लहरों की वजह से झटके महसूस होते हैं, लेकिन इस बोट के डिजाइन में ऐसा नहीं है. क्योंकि यह पानी के ऊपर उठकर चलती है, इसलिए यात्रियों को झटकों का अनुभव लगभग नहीं होता. इससे सफर ज्यादा आरामदायक और सुकून भरा बन जाता है.

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद पहल

यह फ्लाइंग बोट पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, यानी इसमें किसी तरह का धुआं या प्रदूषण नहीं होता. यह जीरो-इमिशन वेसल है, जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे मुंबई के जल परिवहन को साफ और टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी. इस नई तकनीक के साथ मुंबई ने जल परिवहन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
गिरिबाला सिंह को भोपाल एम्स लेकर जाएगी CBI, फिर कोर्ट में पेशी