मुंबई विरासत मिलन: उत्तर भारतीय समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी नया अभियान

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों और आंदोलनों के जरिए उत्तर भारतीय समाज की प्रमुख समस्याओं को उठाएगी. पार्टी का उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ प्रत्येक जिले में और बाद में प्रत्येक तालुका में कार्यक्रम आयोजित करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ और अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की जानकारी दी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई कांग्रेस ने उत्तर भारतीय समुदाय को पार्टी से और मज़बूती से जोड़ने के लिए 'मुंबई विरासत मिलन' अभियान शुरू करने का ऐलान किया है.
  • अभियान के तहत मुंबई के विभिन्न इलाकों और प्रसिद्ध स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस और उत्तर भारतीयों के बीच आपसी समझ बढ़ाई जाएगी.
  • कांग्रेस पार्टी कार्यक्रमों और आंदोलनों के जरिए उत्तर भारतीय समाज की प्रमुख समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करवाने का प्रयास करेगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

उत्तर भारतीय समुदाय, मुंबई और कांग्रेस पार्टी का गहरा नाता है. मुंबई में आए उत्तर भारतीय समुदाय के लिए कांग्रेस एक बड़ा सहारा रही है. आज भी जहां कुछ लोग उत्तर भारतीयों के ख़िलाफ़ आग उगल रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस समुदाय के साथ मज़बूती से खड़ी है. पार्टी की योजना आने वाले दिनों में उत्तर भारतीय समुदाय को कांग्रेस पार्टी से और मज़बूती से जोड़ने की है. इसके लिए 'मुंबई विरासत मिलन' अभियान शुरू किया जा रहा है. 

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मुंबई शहर के विभिन्न इलाकों में और उत्तर भारतीय समुदाय के प्रसिद्ध स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में मुंबई में उत्तर भारतीयों से कांग्रेस पार्टी के रिश्ते और आपसी समझ विकसित करने में पार्टी के योगदान की जानकारी सभी तक पहुंचाई जाएगी. उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ प्रत्येक जिले में और बाद में प्रत्येक तालुका में कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसका उद्देश्य संगठन को मज़बूत बनाना है.

कांग्रेस पार्टी ने मुंबई में उत्तर भारतीयों को विभिन्न पद भी दिए हैं. उन्हें नगरसेवक, विधायक, सांसद, मंत्री जैसे पद देकर सम्मानित किया गया है. कुछ लोगों ने इसका अपने लिए फ़ायदा उठाया और समाज को विकास से वंचित रखा. 

Advertisement

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों और आंदोलनों के जरिए उत्तर भारतीय समाज की प्रमुख समस्याओं को उठाएगी. चाहे फेरीवाले हों या रिक्शे वाले, सभी के लिए काम करेगी.

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह, मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरशेचंद्र राजहंस, डॉ. सतेंद्र, बब्बू खान, कचरू यादव, निज़ामुद्दीन राइन, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News
Topics mentioned in this article