मुंबई: फोन छीनने के लिए शख्स ने धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी

मुंबई के धारावी में मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
सीसीटीवी में कैद पूरी घटना

मुंबई के धारावी इलाके में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. ये वारदात 3 सितंबर सुबह करीब 9:24 बजे की बताई जा रही है. युवक पर मोबाइल छीनते वक्त धारदार हथियार से हमले की ये घटना इंडियन बैंक के पीछे हुई.

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक धारदार हथियार लेकर एक राहगीर से फोन छीनने की कोशिश कर रहा है.  जब पीड़ित ने विरोध किया और अपना फोन देने से इनकार कर दिया, तो हमलावर ने उस पर हथियार से हमला कर दिया. जैसे ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे, हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन हमला करने का एक और प्रयास किया.

पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने जानकरी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया. आगे की जांच चल रही है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Women Reservation Bill पर जब बीच डिबेट भिड़ीं BJP-SP प्रवक्ता | Amit Shah
Topics mentioned in this article