Google Pay से ली 45,000 की रिश्वत, 16 साल पुराने मर्डर के जिस आरोपी को 6 महीने में पकड़ा, उसे कोर्ट से भगाया

Maharashtra News: 16 साल पहले विनोद जायसवाल नाम के एक शख्स की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से गला घोंटकर हत्या के आरोप में आरोपी विनोद सोनी को क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने कड़ी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश से पकड़ा था. कुछ पुलिसकर्मियों ने रिश्वत लेकर उसे भगा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मर्डर के आरोपी को पुलिस ने भगाया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के वसई में हत्या के आरोपी को पुलिस ने रिश्वत लेकर कोर्ट परिसर से फरार करवा दिया
  • तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी से गूगल पे के जरिए कुल पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत ली थी
  • आरोपी विनोद सोनी को मर्डर के मामले में क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के वसई में एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजने के बजाय चंद रुपयों के लालच में कोर्ट परिसर से फरार करवा दिया. पुलिस ने एक क्रमिनल से ही डील कर ली. Google Pay के जरिए किस्तों में उससे रिश्वत ली. मर्डर के आरोपी को भगाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला वसई कोर्ट परिसर का है.

45,000 रुपये घूस लेकर मर्डर के आरोपी को भगाया

तीन पुलिसकर्मियों हवलदार एकनाथ तलपदे, प्रशांत राठौड़ और वसीम शेख पर मर्जर के आरोपी को भगाने का आरोप लगा है. जांच में खुलासा हुआ कि इन पुलिसवालों ने मर्डर के आरोपी को भगाने के लिए उससे बकायदा डील की थी. आरोपी और उसके परिवार से Google Pay के जरिए 5-5 हजार रुपये की किस्तों में कुल 45,000 रुपये की घूस ली थी. 

Google Pay से ली रिश्वत की रकम

उनके मोबाइल पर जैसे ही 'पेमेंट सक्सेसफुल' का मैसेज आया, वैसे ही पुलिसवालों ने आरोपी विनोद सोनी के हाथ की हथकड़ी ढीली कर दी. इसके बाद आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और पुलिस की शह पर मौके से रफूचक्कर हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी को भगाने की साजिश में सिर्फ ये तीन पुलिसवाले ही शामिल नहीं थे, बल्कि आरोपी की पत्नी साक्षी सोनी और उसका बेटा अतुल सोनी भी इस डील का हिस्सा थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

16 साल पुराने हत्या के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि आरोपी विनोद सोनी को क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने 16 साल पुराने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर, कड़ी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश से पकड़ा था. 16 साल पहले विनोद जायसवाल नाम के एक शख्स की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. मर्डर का आरोप विनोद सोनी पर लगा था. 

Advertisement

6 महीने की मशक्कत के बाद पकड़ा गया था आरोपी

जिस कातिल को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने 6 महीने तक दिन-रात एक कर दिया, उसे चंद हजार रुपयों के लालच में कुछ पुलिसकर्मियों ने भगा दिया. फिलहाल, पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.