महाराष्ट्र: 3 बार जहर से मारने का प्लान हुआ फेल तो 1 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, पति ही निकला मास्टरमाइंड

Buldhana teacher murder case: आरोपी पति प्रकाश ने पहले 3 बार अपनी पत्नी वृषाली को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन किस्मत से वृषाली हर बार बच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Buldhana teacher murder case
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बुलढाणा में एक शिक्षक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की हत्या के लिए साजिश रची, जो पुलिस के लिए चौंकाने वाली थी
  • 2 मार्च की सुबह वृषाली अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं जब एक सफेद टाटा इंट्रा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी
  • शुरुआती जांच में यह दुर्घटना सामान्य लग रही थी पर तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से हत्या की साजिश सामने आई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक शिक्षक पति ने ही शिक्षिक पत्नी की हत्या की जो साजिश रची, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.  

बीती 2 मार्च की सुबह, वृषाली अपने स्कूल (पिंपलगांव काले) जा रही थीं, लेकिन रास्ते में एक सफेद रंग की टाटा इंट्रा गाड़ी ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. शुरुआत में यह एक सामान्य एक्सीडेंट लग रहा था, लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला नजर आया. जब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच शुरू हुई, तो शक की सुई सफेद टाटा इंट्रा (MH 28 BB 5753) पर जा टिकी. ये घटना जलगांव जामोद तहसील के कवठल गांव के पास घटी थी. 

जहर देने में फेल हुआ तो चुना खौफनाक रास्ता

पुलिस ने जब गाड़ी के मालिक मनीष सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो जो सच बाहर आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. जांच में खुलासा हुआ कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति प्रकाश अनंता गावंडे ही था.

मर्डर को हादसा बताने की नाकाम कोशिश

आरोपी पति प्रकाश ने पहले 3 बार पत्नी वृषाली को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन किस्मत से वृषाली हर बार बच गई. जब जहर का प्लान फेल हो गया, तो प्रकाश ने अपने साथी मंगेश चुलकार के जरिए मनीष सूर्यवंशी को एक लाख रुपये की सुपारी दी. 2 मार्च की सुबह मनीष ने वृषाली का पीछा किया और योजना के अनुसार उन्हें पीछे से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. 

सलाखों के पीछे 'कातिल' पति

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति प्रकाश गावंडे, बिचौलिए मंगेश चुलकार और ड्राइवर मनीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 61(1) और 3(5) के तहत संगीन मामले दर्ज किए गए हैं. कोर्ट ने तीनों दरिंदों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
 

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: Bahrain पर ईरान का हमला, होटल में रह रहे अमेरिकी सैनिकों को किया टारगेट | Trump