महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है. इसके साथ ही रोहित पवार ने प्लेन क्रैश मामले की जांच की मांग उठाते हुए एफआईआर दर्ज करने और आपराधिक जांच शुरू करने की भी मांग की है. बता दें कि पिछले महीने बारामती में विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार अध्यक्ष, पार्थ राज्यसभा के लिए नामित... जानिए NCP के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए बड़े फैसले
अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग
बता दें कि रोहित पवार एनसीपी विधायक होने के साथ ही अजित पवार के भतीजे भी हैं. उन्होंने मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि वह उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. रोहित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के संबंधित कंपनी से फायेंशयल लिंक साबित हो चके हैं. अब उनको पर नहीं बने रहना चाहिए.
रोहित पवार ने कहा कि VRS कंपनी के मालिक बहुत प्रभावशाली नेताओं के करीबी हैं. महाराष्ट्र में कई लोग इससे जुड़े हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी को बचाने की साफ़ कोशिश हो रही है, क्यों कि इसमें कोई 'बड़ी हस्ती' शामिल है.
CID ने अब तक क्या किया?
अजित पवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर रोहित पवार ने कहा कि दादा ने मुझे बेटे की तरह पाला. उन्होंने ही मुझे ज़िला परिषद और विधायक का पहला टिकट दिलाया था. उनकी आखिरी इच्छा थी कि इस उम्र में वह फिर से शरद पवार साहब से मिलें. मैंने हाल ही में पवार साहब से बात करते समय उनकी आंखों में आंसू देखे थे. रोहित ने कहा कि जनता तो यह पता होना चाहिए कि मामले में सीआईडी ने अब तक क्या किया. AAIB सिर्फ तकनीकी पहलुओं पर ध्यान देती है, आपराधिक पहलू पर नहीं.
रोहित पवार ने हादसे वाले विमान के ब्लैक बॉक्स पर शक जताते हुए कहा कि अजीत पवार के बेटे जय ने सोशल मीडिया पर ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया है. वहीं पत्नी सुनेत्रा पवार ने सीबीआई जांच की मांग की है. हर कोई अपने-अपने तरीके से लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुणे पुलिस की सीआईडी कर रही है.
28 जनवरी को बारामती में हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश
बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे की जांच सीआईडी कर रही है. पुलिस ने सीआईडी जांच के दायरे और स्पीड के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील रामानंद ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि इन आकस्मिक मौतों के पीछे कोई साजिश तो नहीं. जांच का दूसरा पहलू यह पता लगाना है कि कहीं आपराधिक लापरवाही की वजह से यह घटना तो नहीं हुई. जांच का तीसरा पहलू ये पता लगाना है कि कहीं ये हादसा किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा तो नहीं. उन्होंने कहा कि AAIB की रिपोर्ट मिलते ही इसे हमारी जांच में शामिल किया जाएगा.














