- महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए लव जिहाद को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी जा रही थी
- ग्रुप में लव जिहाद के तरीकों और उसे कैसे अंजाम देना है, इस पर चर्चा और ट्रेनिंग दी जा रही थी
- जब युवक ने ग्रुप छोड़ने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई
महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए लव जिहाद को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. शहर के निवासी नायब कुरैशी को कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था.इस ग्रुप में लव जिहाद के तरीकों और उसे कैसे अंजाम देना है, इस पर चर्चा और ट्रेनिंग दी जा रही थी. जब युवक ने ग्रुप छोड़ने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. शख्स को लगातार कई कॉल्स कर डराने की कोशिश भी की गई.
वॉट्सऐप पर लव जिहाद की ट्रेनिंग
मामला महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर का है, जहां व्हाट्सएप का इस्तेमाल एक विशेष एजेंडे के लिए किए जाने का आरोप लगा है.शहर के एक निवासी, नायब कुरैशी को कुछ समय पहले एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया.आरोप है कि इस ग्रुप के भीतर 'लव जिहाद' को कैसे अंजाम देना है, इसके तरीके क्या हैं और युवतियों को जाल में कैसे फंसाना है, इस पर विस्तार से चर्चा की जा रही थी और बाकायदा इसकी ट्रेनिंग दी जा रही थी.
ग्रुप छोड़ा तो मिलने लगी जान से मारने की धमकी
जब नायब कुरैशी को उस ग्रुप में साझा किए जा रहे कंटेंट और चर्चाओं की भयावहता का अहसास हुआ, तो उसका दावा है की उसने तुरंत उस ग्रुप को छोड़ दिया.ग्रुप छोड़ने के बाद मामला शांत नहीं हुआ.ग्रुप के एडमिन की ओर से कुरैशी को लगातार फोन आने लगे और उन्हें ग्रुप छोड़ने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गईं. कुरैशी ने नंदुरबार शहर पुलिस स्टेशन जाकर आपबीती सुनाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. कुरैशी की इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि इस ग्रुप के पीछे कौन लोग थे और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है.
यह भी पढ़ें- तड़ातड़ गोलियों की आवाज से पूरा जंगल गूंज उठा, नीली जीप में छेद बन चुके थे, नक्सलियों के आंतक की वो कहानी
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में घर खरीदने वालों को बड़ी राहत, रेडी रेकनर दरों में कोई इजाफा नहीं, सीएम फडणवीस का ऐलान













