मनोज निकला 'नूर आलम'… प्रेम विवाह के बाद सामने आई पति की सच्चाई, फिर जबरन धर्मांतरण के लिए मारपीट

पीड़िता प्रतिमा मल्हार की शिकायत पर भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपी नूर आलम की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में महिला ने पति पर शादी के बाद असली नाम और धर्म छिपाने का आरोप लगाया है
  • महिला ने पति पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने की शिकायत नवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है
  • शादी के तीन साल बाद महिला को पति का असली नाम नूर आलम और वोटर आईडी के फर्जीवाड़े का पता चला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में शादी के 16 साल बाद प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर शादी की थी और अब उस पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है. इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की गई.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला प्रतिमा मल्हार ने मनोज नाम के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ साल बाद उनका एक बेटा भी हुआ. महिला का दावा है कि शादी के करीब तीन साल बाद उसे पता चला कि उसके पति का असली नाम मनोज नहीं बल्कि 'नूर आलम' है. वोटर आईडी कार्ड पर लिखे नाम को देखने के बाद इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ.

शिकायत के अनुसार, सच सामने आने के बाद से ही आरोपी पति महिला पर लगातार धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा. महिला ने उसके खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि इस लगातार मिल रहे उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार प्रतिमा ने धर्मांतरण कर 'नसरीन आलम' नाम स्वीकार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें: जबरन धर्मांतरण और धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाया... नासिक TCS केस में पुलिस की चार्जशीट में बड़े खुलासे

पिछले कुछ महीनों से नूर आलम ने महिला से दूरी बना ली और अब वह फरार बताया जा रहा है. भाईंदर में उनका घर ईएमआई पर लिया गया है. फिलहाल प्रतिमा मल्हार की शिकायत पर भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपी नूर आलम की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: '8 साल की शादी, 3 बच्चे, ये लव जिहाद कैसे?' उल्हासनगर कोर्ट ने पति समेत 3 को दी जमानत

Featured Video Of The Day
Jammu & Kashmir में ड्रग्स के आतंक पर बड़ा 'प्रहार'! नशामुक्त बनाने के लिए बड़ा अभियान | Manoj Sinha