कोल्हापुर में दिखी दोस्ती की मिसाल, सेना में भर्ती हुआ दोस्त तो मित्र ने कंधे पर बैठाकर घुमाया, VIDEO गर्व से भर देगा

कोल्हापुर के इस वायरल वीडियो पर अब लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हम लड़के हैं,हमारी दोस्ती ऐसी ही होती है. एक ने लिखा कि जय जवान जय किसान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोल्हापुर के कावला नाका निवासी रोहित राजू जोंधले का भारतीय सेना में चयन हुआ है
  • रोहित के एक मित्र ने सेना में चयन पर वादा निभाते हुए उन्हें कंधे पर उठाकर पूरे गांव में खुशी मनाई
  • इस अनोखे जश्न के दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ दोस्ती और देशभक्ति का भाव प्रकट हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोल्हापुर:

मजा तो तब आता है जब वक्त बदल जाये पर यार ना बदले..दोस्ती चीज ही ऐसी है. दुनिया खिलाफ हो जाए,बुरा समय आ जाए, सुख हो या दुख, एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने मित्र के साथ खड़ा मिलेगा. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से दोस्ती, वादे और देशभक्ति की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है.एक युवक ने अपने दोस्त के भारतीय सेना में भर्ती होने पर अनोखा जश्न मनाया. उसने अपने दोस्त से वादा किया था कि वह उसके सेना में चयन पर उसे कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घुमाएगा और उसने ये वादा पूरा भी किया. इस दौरान उसकी खुशी देखते ही बनती थी.  

दोस्ती हो तो ऐसी 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कावला नाका निवासी एक सामान्य परिवार के युवा, रोहित राजू जोंधले का चयन भारतीय सेना में हुआ. इससे परिवार सहित दोस्त बिरादरी में भी राजू का सम्मान बढ़ गया. इसी बीच रोहित की इस उपलब्धि पर उनके एक मित्र ने अपना पुराना वादा निभाते हुए उन्हें अपने कंधों पर बिठाया और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पूरे इलाके में घुमाया. दोस्ती और देशभक्ति के इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो पर आया यूजर्स का रिएक्शन  

कोल्हापुर के इस वायरल वीडियो पर अब लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हम लड़के हैं,हमारी दोस्ती ऐसी ही होती है. एक ने लिखा कि जय जवान जय किसान. एक और यूजर ने लिखा कि सलाम है ऐसी दोस्ती को , ये गर्व की बात है.एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही होते हैं जो दोस्त की कामयाबी से खुश होते हैं.बाकी यूजर्स ने भी इस वीडियो की खूब तारीफ की. 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
मोबाइल में आया ये नंबर नहीं बताया तो डिलीवरी ब्वॉय नहीं देगा सिलेंडर, वापस ले जाएगा
Topics mentioned in this article